जमशेदपुर: सात इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, साकची, एमजीएम समेत कई थाना प्रभारी इधर से उधर

जमशेदपुर टाउन पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने टाउन एरिया के सात पुलिस इंस्पेक्टर सह थानेदारों का ट्रांसफर किया है। 

जमशेदपुर: सात इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, साकची, एमजीएम समेत कई थाना प्रभारी इधर से उधर

Advertisement

जमशेदपुर। जमशेदपुर टाउन पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने टाउन एरिया के सात पुलिस इंस्पेक्टर सह थानेदारों का ट्रांसफर किया है। 

यह भी पढ़ें:झारखंड: CM आवास पहुंच पुलिसकर्मियों ने हेमंत सोरेन का जताया आभार, बज रहे डोल नगाड़े, अबीर-गुलाल उड़ाया
पुलिस इंस्पेक्टर सह साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को मानगो ट्रैफिक पुलिस स्टेशन का इंचार्ज बनाया गया है।  मानगो ट्रैफिक प्रभारी रणविजय शर्मा को टेल्को थाना प्रभारी बनाया गया है। टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार को बर्मामाइंस का थाना प्रभारी बनाया गया है। बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू को एमजीएम थाना की कमान सौंपी गई है। एमजीएम थाना प्रभारी मिथलेश कुमार को गोलमुरी यातायात का प्रभारी बनाया गया है।  गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी कमल नारायण सिंह को साकची का ट्रैफिक थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर संजय कुमार को साकची थाना प्रभारी बनाया गया है।