Advertisement

धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन ने आज राजस्व विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी सीओ से म्यूटेशन के लंबित मामले, म्यूटेशन रिजेक्ट करने के कारणों, सरकारी योजनाओं में भूमि स्थानांतरण, रिवेन्यू कोर्ट, भूमि अधिग्रहण, जीएम लैंड में अतिक्रमण, अवैध जमाबंदी समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, कोल माइनिंग एरिया में इंट्री और एग्जिट का एक-एक गेट

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में म्यूटेशन के लंबित मामलों, रिजेक्ट करने वाले कारणों, सरकारी योजनाओं में भूमि स्थानांतरण, रिवेन्यू कोर्ट, भूमि अधिग्रहण के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही सरकारी योजनाओं के लिए जल्द भूमि हस्तांतरण के दिए गए आवश्यक निर्देश।@JharkhandCMO pic.twitter.com/FV8RtZNudX

— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) September 6, 2023

डीसी ने सभी सीओ को हर सप्ताह प्रगति हासिल कर लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे कार्य का लोड कम होगा और आम जनता का कार्य समय से पूरा होगा। रिवेन्यू कोर्ट के मामलों पर डीसी ने नियमित समीक्षा करने एवं चरणबद्ध तरीके से विवरण तैयार कर मामले का निपटारा करने, सरकारी योजनाओं के लिए समय पर भूमि स्थानांतरण करने, लैंड एक्विजिशन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

राजस्व की बैठक के पश्चात डीसी ने कोल कंपनी एवं सीओ के साथ योजनाओं में आ रही समस्याओं से संबंधित बैठक की। डीसी ने सभी मामलों में संबंधित सीओ एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द से जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीसी वरुण रंजन, एसी नंदकिशोर गुप्ता, डीसीएलआर श्री सतीश चंद्रा, सभी सीओ, आईटी मैनेजर रूपेश कुमार मिश्रा, बिजनेस एनालिस्ट आनंद कुमार पटेल, झरिया मास्टर प्लान के जीएम डी मित्तल, जेआरडीए के जीएम सिविल देवेंद्र महापात्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।