- लोगों से की शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील
धनबाद। डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशन एरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दंडाधिकारी व पुलिस अफसरों से तैयारियों का जायजा लिया। लोगों से शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में तथा सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : देवघर के आस्तिक गैंग का गुर्गा बरवाअड्डा में अरेस्ट, पिस्टल और गोली बरामद़
और भी पढ़ें
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर

सबसे पहले डीसी व एसएसपी बैंक मोड़ के करबला रोड स्थित करबला पहुंचे। यहां धनबाद करबला वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों से मिलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सभी पांडरपाला और वहां से भूली पहुंचे। भूली से बिनोद बिहारी चौक, शक्ति महतो चौक, तेतुलमारी, जोगता, अंगार पथरा होते हुए कतराय पदाधिकारियों ने दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ तैयारी की समीक्षा की।

इसके बाद सभी अफसर छाताबाद, लोयाबाद, पुटकी, केंदुआडीह होते हुए झरिया पहुंचे। झरिया से इंदिरा चौक, हनुमान गढ़ी, भागा, फुसबंगला, जियलगोरा, पाथरडीह, लोदना मोड़, जोरापोखर, सुदामडीह, चासनाला, सिंदरी, बलियापुर, कलियासोल, कालुबथान, पंचेत, चिरकुंडा, गलफरबाड़ी, मुगमा, मैथन, निरसा बाजार, गोविंदपुर, सरायढेला स्टील गेट होते हुए धनबाद पहुंचे।
एसएसपी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में सभी जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद हैं। पुलिस प्रशासन ने शातिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने के लिए मुकम्मल तैयारी की है। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है।
मौके पर रुरल एसपी कपिल चौधरी, प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष सत्यम, एसडीपीओ निरसा रजत मणिक बाख़ला, एसडीपीओ बाघमारा पुरषोत्तम कुमार सिंह, संबंधित प्रखंड के बीडीओ, संबंधित अंचल के सीओ, संबंधित थाना के थाना प्रभारी मौजूद रहे।