- मालगाड़ी धनबाद से कोयला लेकर जा रही थी पीएमआरजी
धनबाद। धनबाद रेल डिवीजन के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह कोयले से लोड मालगाड़ी के वैगनों में आग भड़कने अफरा तफरी मच गई जब गई।कई वैगनों से आग का धुंआ निकल रहा था। मालगाड़ी रोकवाकर धनबाद रेल कंट्रोल को सूचना दी गई। रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंची गिरिडीह फायर बिग्रेड के दमकलकर्मियों ने आग को पर काबू पा लिया।
और भी पढ़ें
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट

पानी पड़ गया कम
फायर बिग्रेड स्टाफ को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग बुझाने के क्रम में दमकल का पानी खत्म हो गया। टेंकर का पानी खत्म हो जाने के कारण बोगी से धुआं निकलना बंद नही हुआ। बाद में रेलवे के द्वारा गोमो से पानी का टैंकर मंगाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया।

खानूडीह से हिसार जा रही थी मालगाड़ी
मालगाड़ी बीसीसीएल की खानुडीह कोलियरी से कोयला लेकर हरियाणा के हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन जा रही थी। बीसीसीएल ने कोयले के साथ आग भी लोड कर दी थी। लगभग आधा दर्जन बोगी में लोड कोयले से धुआं निकल रहा था। एक बोगी से आग की लपटें निकल रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करना पड़ा।

बताया जाता है कि मालगाड़ी निमियाघाट स्टेशन से गुजर रही थी को रेलवे स्टाफ ने आग की धुआं निकलते देखा। तत्काल पारसनाथ स्टेशन को सूचना दी गयी। मालगाड़ी को पारसनाथ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर रोक दिया गया। स्टेशन कर्मियों ने ट्रेन के पास पहुंचकर जांच की। पता चला कि मालगाड़ी के छह डिब्बे 20,21,37,39,40 और 42 में आग लगी हुई है। स्टेशन कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना गिरिडीह के अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां स्टेशन पहुंचीं। आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। अलग-अलग डिब्बों में लगी आग पर पानी की बौछार की गई। रेलवे की ओर से एहतियात के तौर पर अप लाइन में पावर सप्लाई काट दी गई है। इससे अप लाइन में ट्रेनों का परिचालन बंद रहा।