Advertisement

नई दिल्ली। कोल इंडिया की दिल्ली ऑफिस में कोल इंडिया मैनेजमेंट और श्रमिक संगठनों की बैठक में कोयला मजदूरों के बोनस पर फैसला हो गया है। कोल इंडिया के विभिन्न अनुषांगिक ईकाईयों के 2,23000 श्रमिकों को 85 हजार रुपये बोनस मिलेंगे। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: जीटी रोड में बड़ी कार्रवाई, इलिगल कोयला लदा 11 ट्रक जब्त

मजदूर संगठन इस बार एक लाख बोनस की मांग कर रहे थे लेकिन सहमति 85 हजार रुपये पर बनी। इसमें बीसीसीएल के 36 हजार व सीसीएल के 33 हजार श्रमिकों सहित कुल कोल इंडिया की सहयोगी कंपनियों के 2,23,000 श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। कोल इंडिया बोनस के मद में लगभग 1900 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बीसीसीएल 300 करोड़ का भुगतान करेगी।

बैठक में यूनियन की ओर से बीएमएस के सुधीर एच घुरदे व मजरूल हक अंसारी, एचएमएस के नाथूलाल पांडेय और शिवकांत पांडेय, एटक के रमेंद्र कुमार और सीटू के डीडी रामानंदन शामिल थे। कोल इंडिया के चेयरमैन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
ठेका मजदूरों के बोनस पर 19 अक्टूबर को निर्णय
ठेका श्रमिकों के बोनस संबंधी 19 अक्टूबर को सीएमडी मीट में चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा। दिवाली से पहले ठेका श्रमिकों को बोनस देने का प्रयास किया जायेगा।