Advertisement

पटना। बिहार के चर्चित लीडर व मोकामा के एक्स एमएलए अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे सरकार को मंगलवार को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंचमहला पुलिस स्टेशन कांड संख्या 5/2025 , जिसे आम तौर पर “सोनू-मोनू केस” के नाम से जाना जाता है, उसमें हाईकोर्ट ने उन्हें बेल दे दी है। लंबे समय से इस केस में जेल में बंद अनंत सिंह की बेल की खबर ने उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें:Bokaro : सिर्फ एक रुपया में युवा लायंस फ़ोर्स ने रवाना किया सुविधायुक्त बोल-बम जत्था
एक-दो दिन में जेल बाहर आ सकते हैं छोटे सरकार

बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद बेल ऑर्डर की कॉपी संबंधित जेल प्रशासन को जल्द भेजी जायेगी। इसके बाद आवश्यक ज़मानती प्रक्रियाएं पूरी होते ही अनंत सिंह की रिहाई हो सकती है। संभावना जतायी जा रही है कि वे एक से दो दिनों के भीतर जेल से बाहर आ सकते हैं।
समर्थकों में खुशी की लहर
अनंत सिंह की बेल की खबर सामने आने के साथ ही उनके समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों द्वारा बधाइयों और स्वागत की तैयारियों के पोस्ट शेयर किये जा रहे हैं।  मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों द्वारा पटाखे फोड़ मिठाइयां बांट रहे हैं।  इस घटनाक्रम ने बिहार की सियासत में भी हलचल मचा दी है। चुनावी माहौल के मद्देनज़र अनंत सिंह की रिहाई को कई राजनीतिक विश्लेषक खासा अहम मान रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में बिहार की राजनीति में जिस तरह से समीकरण बदले हैं, ऐसे में अनंत सिंह की सक्रियता कई राजनीतिक दलों के लिए मायने रख सकती है।
यह है सोनू-मोनू केस
पंचमहला पुलिस स्टेशन में दर्ज 5/2025 केस यानी सोनू-मोनू केस को लेकर अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे। इस केस में मर्डर की साजिश और आपराधिक षड्यंत्र जैसे धाराओं में एफआइआर दर्ज की गयी थी।हालांकि, अनंत सिंह लगातार इस मामले में खुद को निर्दोष बताते रहे हैं। इसे साजिश करार देते रहे हैं।

ADVERTISEMENT