धनबाद (Threesocieties.com Desk): कुसुम बिहार में स्थित पशुराम सिंह के आवास पर 18 मार्च 2026 को श्री श्री शक्ति जागरण कमेटी के तत्वावधान में माता रानी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व गौरव कुमार अरोड़ा ने किया, जबकि आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी श्री राजेश जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निशी जी ने संभाली।
यह भी पढ़ें: चतरा में जाम से मिलेगी राहत? सांसद कालीचरण सिंह ने लोकसभा में उठाया हंटरगंज बाईपास का मुद्दा
और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ नवग्रह पूजा से हुई, जिसके बाद गणेश वंदना और श्री हनुमान जी की स्तुति की गई। इसके पश्चात ज्योत प्रज्ज्वलित कर माता रानी का आह्वान किया गया और भक्ति से सराबोर भजन संध्या का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन गायकों में श्री राजू सिंह अनुरागी, श्री राजसोनी लल्ला, श्री गोपी चौधरी, मास्टर दिव्यांशु अरोड़ा और गायिका सिमरन कौर ने अपनी आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही झांकियों की भव्य प्रस्तुति। झांकियों की श्रृंखला में माता रानी की दिव्य झांकी के साथ शुरुआत हुई, जिसके बाद श्री कृष्ण और राधा रानी की मनमोहक झांकी, सुदामा-कृष्ण की मित्रता की झांकी और महाकाल शिव भोलेनाथ की झांकी ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
https://youtube.com/shorts/
इस दौरान परशुराम सिंह के पौत्र पुत्र अरमान आनंद और पौत्रबधु आभा द्वारा विधिवत नवग्रह पूजन कराया गया। मौके पर श्री सिंह के पुत्र पुत्र राजेश सिंह उर्फ बम्मी, पौत्पूर अभिषेक समेत अन्रेय संगे संबंधी व बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।