पटना। बिहार के खगड़िया टाउन के बलुआही में एनएच-31 पर बूढ़ी गंडक नदी पर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल गुरुवार को क्षतिग्रस्त हो गया। पुल का लगभग पांच मीटर हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार

दिन भर लगा रहा जाम
पुल टूटने की सूचना मिलते ही डीडीसी, एसडीओ सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त पुल की बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद करवाया। इससे एनएच-31 पर दिन भर जाम लगा रहा। सुबह से ही पुल का हिस्सा टूट कर गिरने लगा था। दोपहर तक लगभग पांच मीटर पुल का हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया। यह पुल खगड़िया को बेगूसराय सहित पटना और असम को दिल्ली से जोड़ता है। पुल डैमेज होने के बाद अफरातफरी मची हुई है। अफसरों व इंजीनियर की टीम मौके पर कैंप कर रहे हैं।
पुल बन कर हो गया था तैयार ,उद्घाटन का इंतजार
बूढ़ी गंडक नदी पर 2017 में पुल का निर्माण शुरू हुआ था। तीन महीने पहले ही पुल बन कर तैयार हो गया था। इसका उद्घाटन अब तक नहीं हो पाया है। नवनिर्मित पुल पर आवागमन शुरू कर दिया गया था। यदि जल्द ही क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कर आवागमन शुरू नहीं करवाया गया तो आवागमन का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। छह दशक पूर्व 1962 में बने पुल के समानांतर नये पुल का निर्माण 2017 में शुरू किया गया था। इस पुल की लंबाई 270 मीटर व पुल की चौड़ाई 12.5 मीटर है।
क्षतिग्रस्त पुल पर ट्रक व बड़े वाहनों की आवागमन पर रोक
एनएचएआइ के अफसर बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है। क्षतिग्रस्त पुल पर ट्रक व बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। यह पुल एनएचआई (NHAI) की ओर से पूंज लायल कंपनी की ओर से बनाया गया है।
किशनगंज में मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का धंसा था पाया
पिछले दिनों किशनगंज के गलगलिया सेअररिया तक एनएच 327इ के चौड़ीकरण में मेची नदी पर निर्माणाधीन पुल का पाया भी धंस गया था। इस पुल का निर्माण कार्य जीआर इन्फ्रा कंपनी 1546 करोड़ की लागत से 94 किलोमीटर लंबे गलगलिया से अररिया के बीच एनएच 327 इ का चौड़ीकरण का काम कर रही है। इस सड़क पर दर्जन भर नये पुलों का निर्माण होना है. महत्वपूर्ण पुलों में एक किशनगंज के ठाकुरगंज ब्लॉक से बहादुरगंज ब्लॉक के बीच गोरी चौक स्थित मेची नदी पर भी छह स्पैन का पुल बना है। इसी निर्माणाधीन पुल का पाया बीच से धंसा गया था।
अगुवानी घाट - सुल्तानगंज गंगा पुल का सब स्ट्रक्चर गंगा में समा गया
विगत चार जून को भागलपुर के अगुवा नी घाट - सुल्तानगंज गंगा पुल का चार फाउंडेशन व सब स्ट्रक्चर पूरी तरह से गंगा में समा गया था। खगड़िया के अगुवा नी से सुल्तानगंज तक लगभग तीन किलोमीटर से ज्यादा लंबे इस पुल को एसपी सिंगला कंपनी बना रही थी। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़नेवाले अगुवानी पुल का चार पाया ध्वस्त हुआ था। 1711 करोड़ की लागत से बन रहा यह पुल सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है।