- युवक अपनी बहन के साथ पटना से लौट रहा था घर
छपरा। जिले के गड़खा पुलिस स्टेशन एरिया के रामपुर बथानी टोला एवं रामपुर खाकी बाबा टोला के बीच बाइक पर सवार दो क्रिमिनलों ने लूटपाट के दौरान दीपक कुमार (20) के सिर में गोली मारकर मर्डर कर दी है। मृतक सीनीयर जेडीयू लीडरव सारण जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल के के भतीजा नवल सिंह का पुत्र था।
कोरोना वायरस संक्रमण के घटते मामलों के बीच नई टेंशन है डेल्टाक्रॉन, डैंजर है नया वैरिएंट
और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील
बहन के साथ बाइक से पटना से घर लौट रहा था दीपक
बताया जाता है कि दीपक पटना के दीघा मोहल्ला में किराये के मकान में रहकर मास कम्युनिकेशन का डिग्री कोर्स कर रहा था। दीपक पटना से बुधवार को अपनी बहन आरती के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रामपुर बहोरा मठ के समीप बसंत रोड से बथानी टोला गांव पार कर वह अपने गांव में पहुंचने वाला ही था। इसी अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे घेर लिया। दीपक के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दीपक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये।लोकल लोगों ने हंगामा किया। रोड जाम कर प्रदर्शन किया।
घटना की जानकारी मिलते ही गड़खा थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत थाना के अन्य पुलिस अफसर के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की।आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजवा दिया गया।