- दारोगा बनने के बाद महिला दूसरे खाकी वर्दीधारी के अफेयर
- हसबैंड के साथ रहने को तैयार नहीं
- प्रोपर्टी डीलर हसबैंड को दे रही है मर्डर की धमकी
- महिला का है 10 साल का एक बेटा
- 2019 में महिला ने पास की दारोगा की परीक्षा
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में 'ज्योति मौर्या' 2.0 का मामला सामने आया है। लव मैरिज के बाद हसबैंड ने वाइफ को पुलिस सब इंस्पेक्टर बनाया। दारोगा बनने के बाद महिला एक पुलिस वाले के प्रेम में पड़ अपने हसबैंड के साथ रहने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें:Uttar Pradesh: हमारे मठ-मंदिर केवल उपासना के केंद्र नहीं, चित्त शुद्धि के स्थल भी हैं: मोहन भागवत
महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर हसबैंड को मर्डर की धमकी दे रही है। प्रोपर्टी डीलर हसबैंड न्याय के लिए सदर पुलिस स्टेशन से लेकर से लेकर कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहा है। मामला है मुशहरी के प्रिय रंजन और ज्योति की।
दोनों ने घर से भाग की थी शादी, 2013 में बेटे का जन्म हुआ
मुशहरी के प्रिय रंजन और ज्योति की दोस्ती 2005 में हुई। दोनों एक दूसरे के नजदीक आये। इसके बाद 2009 में घर से भागकर दिल्ली में लव मैरिज कर लिया। प्रिय रंजन दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम करने लगा। वहीं पर ज्योति बैंक में नौकरी करने लगी। 2012 में ज्योति बीपीएससी की तैयारी करने लगी। इसके बाद हसबैंड ने ज्योति को गुड़गांव के कोचिंग में तैयारी शुरू करवा दी। दंपत्ति को नौ दिसंबर 2013 को दोनों को एक बेटा हुआ।
2019 में पुलिस सब इंस्पेक्टर बन गयी ज्योति
नोटबंदी के बाद दिल्ली में प्रिय रंजन का काम कम चलने लगा। इलके बाद दोनों मुजफ्फरपुर आ गये। यहां आने के बाद भी ज्योति एग्जाम की तैयारी करती रही। मुजफ्फरपर में तैयारी के बाद ज्योति का संपर्क कोचिंग में सोमेश्वर नामक दूसरे व्यक्ति से हो गया था। दोनों की दोस्ती बढ़ी और प्रेम हो गया। 2019 में दोनों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर की एग्जाम पास की। ज्योति की 2019 में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर बहाली हो गई। इसके बाद ज्योति हसबैंड के साथ रहने को तैयार नहीं है।नौकरी मिलने के बाद ज्योति ने हसबैंड के साथ रहने से इनकार कर दिया।
हसबैंड ने की मनाने की कोशिश, नहीं मानी वाइफ
हसबैंड द्वारा ज्योति को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। स्थिति यह हो गई है कि ज्योति अपने हसबैंज को मर्डर की धमकी दे रही है। हसबैंड ने मामले में को लेकर एसडीओ, एसएसपी समेत कई अफसरों के यहां आवेदन दिया। सदर पुलिस स्टेशन में भी इसकी लिखिति कंपलेन की गई है। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कंपलेन मिली है। इसकी जांच चल रही है।
और भी पढ़ें
- Dhanbad: कतरास में लिलौरी स्थान के पुजारी की हत्या, घर में मिला शव
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: लिंग जांच व अवैध गर्भपात का आरोप, युवती की मौत, 2 डायग्नोस्टिक सेंटर सील