नई दिल्ली। बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश SAIL के अगले चेयरमैन होंगे। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज बोर्ड (पीएसईबी) ने बुधवार को इंटरव्यू अमरेंदु प्रकाश को सेल का नया चेयरमैन सलेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें:Bihar : IPS आदित्य कुमार व दया शंकर का सस्पेंशन छह माह बढ़ा, रिटायर DSP की पेंशन से 10 साल तक कटौती
और भी पढ़ें
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
पीएसईबी के इंटरव्यू में भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, बोकारो के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश, दुर्गापुर के निदेशक प्रभारी बीपी सिंह, सेल के डायरेक्टर काॅमर्शियल वीएस चक्रवर्ती, रांची सेट से ईडी जगदीश अरोड़ा, मॉयल लिमिटेड के राकेश तुमाने और एनएमडीसी लिमिटेड के अमिताभ मुखर्जी शामिल हुए।
अमरेंदु प्रकाश के पास 26 साल का अनुभव
अमरेंदु प्रकाश ने 28 सितंबर 2020 को बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज का पोस्ट का चार्ज लिया था। बीआइटी सिंदरी से मेटलर्जी में बीटेक श्री प्रकाश टेक्नोक्रेट हैं। उनके पास 30 साल से अधिक का अनुभव है। इसमें बीएसएल में प्लांट संचालन में लगभग 26 साल और सेल निगमित ऑफिस, दिल्ली में चार साल का अनुभव शामिल है।
बीएसएल के साथ शुरू किया करियर
अमरेंदु प्रकाश ने 1991 में बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल में पोस्टिंग के साथ सेल में करियर शुरू किया। डायरेक्टर इंचार्ज बनने से पहले बीएसएल में एक लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्टील रोलिंग और फिनिशिंग में महारत हासिल की। डायरेक्टर इंचार्ज रहते हुए उन्हें 2021-22 के दौरान कुछ समय के लिए राउरकेला स्टील प्लांट और बाद में दुर्गापुर एवं बर्नपुर स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज का एडीशनल चार्ज भी दिया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान बीएसएल ने परिचालन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाई को छुआ। प्लांट के अलावा टाउनशिप में भी बेहतरी के कई पहल की, साथ ही बोकारो को देश का पहला ग्लोबल एक्टिव पार्टनर सिटी बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ।