धनबाद: म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के वार्ड काउंसलर निर्मल मुखर्जी पर मारपीट और रंगदारी का केस चलेगा कोर्ट से नोटिस जारी किया

धनबाद: धनबाद म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के वार्ड काउंसलर निर्मल मुखर्जी पर रंगदारी और मारपीट के का केस चलेगा. कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए निर्मल को हाजिर होने का सम्मन जारी किया है. निर्मल लगातार कानूनी शिकंजे में कसते जा रहे हैं. कोर्ट ने इससे पहले एक मामले में उनपर दस हजार रुपये का फाइन लगाया है. आरोही रेस्टोरेंट हीरापुर के मालिक मलय सेन ने निर्मल मुखर्जी के खिलाफ धनबाद कोर्ट में कंपलेनेंट हुए रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया था.प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अर्पित श्रीवास्तव ने मामले में सुनवाई करते हुए गुरुवार को मारपीट और रंगदारी की विभिन्न धाराओं में संज्ञान लेते हुए सम्मन जारी करने का आदेश दिया. उल्लेखनीय है कि वार्ड काउंसलर निर्मल ने मेयरचंद्रशेखर अग्रवाल समेत कॉरपोरेशन केअ फसरोंपर एलईडी घोटाले का आरोप लगाते हुए कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान शिकायत मनगढ़ंत, तथ्यहीन और राजनीति से प्रेरित पाये जाने के बाद कंपलेन खारिज कर दिया. कोर्ट ने उल्टे श्री मुखर्जी पर दस हजार रुपये का फाइन लगाया.