धनबाद: म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन एरिया में 1250 करोड़ से स्मार्ट रोड बनेगा, डिजाइन तैयार कर रही है जुडको

धनबाद : धनबाद म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन एरिया में अब स्मार्ट रोड बनेगा. डीएससी स्मार्ट सिटी के तर्ज पर स्मार्ट रोड बनायेगा. स्मार्ट रोड की विशेषता यहयह होगी कि इसमें ऊपर कुछ नहीं होगा. स्मार्ट रोड में नाली, सीवरेज, बिजली व टेलीफोन लाईन से लेकर वाटर सप्लाई पाइप लाइन सबकुछ रोड के नीचे रहेगा. झारखंड गर्वमेंट का विभिन्न शहरों में एरिया बेस्ड इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट रोड विकसित करने की प्लानिंग है. झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत स्मार्ट रोड विकसित किये जायेंगे. डीएमसी में 125 किमी स्मार्ट रोड का प्रोपोजल है. स्मार्ट रोड पर पर किमी 10 करोड़ रुपये खर्च होगी. इस तरह 125 किमी स्मार्ट रोड बनाने में 1250 करोड़ का खर्च आयेगा. स्मार्ट रोड का डिजाइन जुडको (झारखंड अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी) तैयार कर रही है. जुडको की टीम शनिवार को धनबाद में मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के ऑफिस में स्मार्ट रोड पर पावर प्रजेंटेशन दिया. मेयर के साथ जुडकों की टीम ने हाउसिंग कॉलोनी, स्टीलगेट व कुसुम विहार का दौरा कर इन इलाकों में स्मार्ट रोड के निर्माण का मुआयना किया. जुडको का कहना है कि स्मार्ट रोड जेनरल रोड से अलग होगा. स्मार्ट रोड 20 फीट चौड़ा होगा, जिसमें वाटर सप्लाई, टेलीफोन व बिजली की लाइन, सीवरेज, ड्रेनेज सभी कुछ अंडरग्राउंड होगा. छह से सात लेयर में रोड को डेवलप किया जायेगा. ड्रेनेज रोड के किनारे और सीवरेज बीचोंबीच अंडरग्राउंड गुजारा जायेगा. वाटर सप्लाई व गैस पाइपलाइन का भी अंडरग्राउंड रो रहेगा. टेलीफोन व बिजली का केबल अंडर ग्राउंड बिछेगा. रोड में कुछ-कुछ दूरी पर चैंबर बना रहेगा जिससे नाले की सफाई व टेलीफोन और बिजली का फाल्ट दूर किया जा सकेगा. स्मार्ट रोड में रोड, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, रोड फर्नीचर, पार्किंग, ग्रीन जोन, यूटीलिटी सर्विस, ड्रेनेज, सीवरेज, वाटर सप्लाई व गैस पाइपलाइन रहेगा.