- नांदेड की रैली में पीएम ने राहुल गांधी के साथ सोनिया पर भी कसा तंज
मुंबई। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के रवैये के कारण ही यहां के किसान गरीब होते गये। उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024 Dhanbad: राज सिन्हा से मिले ढुल्लू महतो, चुनावी रणनीति पर चर्चा
राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर साधा निशाना
देशभर में पहले चरण में एनडीए के पक्ष में बंपर वोटिंग से इंडी अघाड़ी वालों की नींद उड़ गई है। महाराष्ट्र के परभणी में अपने परिवारजनों के बीच बेहद उत्साहित हूं।https://t.co/u5HYdWM9w4
— Narendra Modi (@narendramodi) April 20, 2024और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL की नई वेबसाइट लॉन्च, अब मिलेगा बेहतर और सुरक्षित डिजिटल अनुभव
- धनबाद : खटाल हटाने के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, 4 नवंबर को पहुंचेंगे MP पप्पू यादव
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- कार्तिक मास 27 अक्टूबर से शुरू, दीपावली-छठ समेत इन पर्वों की देखें पूरी लिस्ट
पीएम ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर केरल के वायनाड गयेषए, अब उन्हें वायनाड से भी हार का डर सता रहा है। पीएम ने कहा, शहजादे अब वायनाड छोड़कर दूसरी सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए कहा, कुछ नेता लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ते और जीतते थे, इस बार उन्हें राज्यसभा के रास्ते प्रवेश करना पड़ रहा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का हाल तो ये है कि उसे उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। वो अभी से हार मान चुकी है।
पीएम ने CAA लाने की असली वजह बताई
पीएम ने कहा कि ये हमारी सरकार है जो बंटवारे के पीड़ितों के लिए CAA लेकर आई है। CAA न होता तो हमारे सिख भाई-बहनों का क्या होता? लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। ऐसा लगता है कि 1984 का बदला कांग्रेस सिखों से अब तक ले रही है।उन्होंने कहा कि खालसा पंथ की गुरु परंपरा और गुरु गोबिंद सिंह की सीख हमारी सरकार के लिए प्रेरणा रही है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद लाखों श्रद्धालुओं को वहां दर्शन में मदद मिल रही है।पीएम ने कहा कि अब हुजूर साहिब और हेमकुंड साहिब के दरबार तक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का इंतजाम करना होगा।