Lok Sabha Election 2024 Dhanbad: राज सिन्हा से मिले ढुल्लू महतो, चुनावी रणनीति पर चर्चा

बीजेपी के धनबाद लोकसभा के कैंडिडेट सह बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो ने गुरुवार को धनबाद एमएलए राज सिन्हा से मुलाकात की। बीजेपी कैंडिडेट के साथ बोकारो एमएलए बिरंची नारायण भी मौजूद थे। 

Lok Sabha Election 2024 Dhanbad: राज सिन्हा से मिले ढुल्लू महतो, चुनावी रणनीति पर चर्चा
राज सिन्हा से मिले ढुल्लू महतो।

Advertisement

धनबाद। बीजेपी के धनबाद लोकसभा के कैंडिडेट सह बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो ने गुरुवार को धनबाद एमएलए राज सिन्हा से मुलाकात की। बीजेपी कैंडिडेट के साथ बोकारो एमएलए बिरंची नारायण भी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें:MLA सरयू राय से जमशेदपुर में मिली धनबाद की कांग्रेस कैंडिडेट अनुपमा सिंह, पैर छूकर मांगा आशीर्वाद

तीनों एमएलए ने बातचीत के दौरान  लोकसभा चुनाव पर बृहद रूप से संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा किये। जल्द ही राज सिन्हा व ढुल्लू महतो की संयुक्त चुनावी सभा धनबाद व आसपास में होगी। बीजेपी कैंडिडेट बनाये जाने के बाद से ढुल्लू महतो की राज सिन्हा से पहली मुलाकात थी।

दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की फोटो शेयर किये हैं। दोनों के मुलाकात को बीजेपी कार्यकर्ता साकारात्मक व ठोस रणनाीति बता रहे हैं।