Advertisement

रांची। झारखंड पुलिस हेडक्वार्टर में सोमवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस इंस्पेक्टर से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने पुलिस अफसरों को बैज लगाकर सम्मानित किया। ये सभी 25 जून को डीएसपी रैंक में प्रोमोट हुए थे। स्टेट गवर्नमेंट ने 64 पुलिस इंस्पेक्टर, सार्जेंट मेजर व समकक्ष कोटि को डीएसपी रैंक में प्रोमोशन दिया था। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हुई थी।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:New Delhi : झारखंड के एक्स सीएम शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, सर गंगाराम हॉस्पिटल में हैं इलाजरत

डीजीपी ने जिन प्रमोशन पाये डीएसपी को बैज पहनाया, उनमें कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेंद्र कुमार सिन्हा, राम अनूप महतो शामिल थे। पुलिस इंस्पेक्टर से डीएसपी बने सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार राय, बिनोद उरांव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार एवं राजीव कुमार वीर को भी डीजीपी ने बैज पहनाया।
मौके पर एडीजी हेडक्वार्टर प्रिया दूबे, आईजी ट्रेनिंग ए. विजयालक्ष्मी, आईजी ऑपरेशन डॉ. माइकल राज एस. आईजी मानवाधिकार नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी सीआईडी सुदर्शन प्रसाद मंडल, आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल, डीआईजी कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा, डीआईजी एसआईबी चौथे मनोज रतन, डीआईजी बजट संध्या रानी मेहता, डीआईजी स्पेसल ब्रांच शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल, डीआईजी सीआईडी चंदन कुमार झा व अन्य पुलिस अफसर उपस्थित रहे।