Dhanbad: झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन को ले बैठक,बेलगड़िया, करमाटांड़ एवं कुसुम विहार में खुलेगा पुलिस पोस्ट

झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन एवं ससमय कार्य संपन्न करने को लेकर डीसी आदित्य रंजन ने कोल मिनिस्टरी के अंडर सेक्रेटरी तथा मैनेजर बैठक की। बैठक में विस्तार पूर्वक सभी विषयों पर चर्चा की गयी।

Dhanbad: झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन को ले बैठक,बेलगड़िया, करमाटांड़ एवं कुसुम विहार में खुलेगा पुलिस पोस्ट
बैठक में उपस्थित अधिकारी।

Advertisement

धनबाद। झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन एवं ससमय कार्य संपन्न करने को लेकर डीसी आदित्य रंजन ने कोल मिनिस्टरी के अंडर सेक्रेटरी तथा मैनेजर बैठक की। बैठक में विस्तार पूर्वक सभी विषयों पर चर्चा की गयी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand: 64 पुलिस इंस्पेक्टर बने डीएसपी, डीजीपी ने बैज लगाकर किया सम्मानित

बैठक में झरिया मास्टर प्लान के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने तथा सभी गतिविधियों की सख्त निगरानी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में डीसी ने कहा कि इसके लिए सभी कार्यों को तेजी से पूरा करना है। बेलगड़िया, करमाटांड़ एवं कुसुम विहार में शीघ्र एक – एक पुलिस पोस्ट (टीओपी) का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। वहीं बेलगड़िया में इलेक्ट्रिक रिक्शा एवं इलेक्ट्रिक बस चलाने पर चर्चा की गयी। डीसी ने बेलगड़िया के शत प्रतिशत निवासियों का राशन कार्ड बनाने एवं उन्हें उज्ज्वला योजना से अच्छादित करने का निर्देश दिया।
बैठक में कोल मिनिस्टरी के अंडर सेक्रेटरी हिटलर सिंह तथा मैनेजर (माइनिंग) सचिन मालपा के साथ डीसी की बैठक में झरिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक राजीव चोपड़ा, बीसीसीएल के महाप्रबंधक एमके सिंह, जेआरडीए के सलाहकार डीएन माहापात्रा, मुख्य प्रबंधक (माइनिंग) संजय कुमार, वित्त प्रबंधक अजय भरतिया उपस्थित थे।