धनबाद पुलिस में फेरबदल की आहट! जीटी रोड से शहर तक बदलेंगे कई थानेदार-इंस्पेक्टर

धनबाद जिला पुलिस में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज है। 5-6 इंस्पेक्टर समेत कई थानेदारों के तबादले की संभावना है। GT Road, शहर, बाघमारा, निरसा और सिंदरी के थाने भी संभावित सूची में बताए जा रहे हैं।

धनबाद पुलिस में फेरबदल की आहट! जीटी रोड से शहर तक बदलेंगे कई थानेदार-इंस्पेक्टर
धनबाद जिला पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा तेज।

Advertisement

      HighLights:

  • जिले में करीब पांच-छह पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले की संभावना
  • शहर,GT Road व कोलियरी क्षेत्र के कई थाना प्रभारियों को भी बदले जाने की चर्चा
  • बाघमारा, निरसा और सिंदरी पुलिस अनुमंडल के थानेदार संभावित सूची में
  •  SI को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के बाद इंस्पेक्टर बनें हैं तीन अफसर

धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद जिला पुलिस में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। एसएसपी प्रभात कुमार की क्राइम मीटिंग संपन्न होने के बाद पुलिस महकमे में संभावित ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस बार जीटी रोड के महत्वपूर्ण थानों से लेकर धनबाद शहरी क्षेत्र, बाघमारा, निरसा और सिंदरी अनुमंडल के कई थानों में बदलाव हो सकता है।

सूत्रों की मानें तो करीब पांच-छह पुलिस इंस्पेक्टरों समेत कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि अंतिम फैसला एसएसपी स्तर से आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

क्राइम मीटिंग के बाद बढ़ी हलचल

एसएसपी प्रभात कुमार की क्राइम मीटिंग में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट-कुर्की, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि इसी समीक्षा के बाद संभावित तबादलों को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन तेज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन थाना प्रभारियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उन्हें महत्वपूर्ण थानों से हटाया जा सकता है। वहीं अपराध नियंत्रण और केस निष्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

GT Road के थानों पर भी नजर

संभावित फेरबदल में जीटी रोड के महत्वपूर्ण थानों को लेकर भी पुलिस महकमे में चर्चा है। इसके अलावा धनबाद शहर के एक थाना में नए थाना प्रभारी की पोस्टिंग की संभावना जताई जा रही है। शहर के एक थानेदार को जीटी रोड में कमा दिये जाने की चर्चा है। विभागीय चर्चा में एक ऐसे थानेदार का नाम भी सामने आ रहा है, जिनका प्रदर्शन कई मामलों में बेहतर बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक आदेश जारी होने तक किसी अधिकारी के नाम या पोस्टिंग की पुष्टि नहीं की गई है।

पांच-छह इंस्पेक्टर समेत कई थानेदार बदलने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक धनबाद जिला पुलिस में करीब आधा दर्जन पुलिस इंस्पेक्टरों के अलावा कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण की तैयारी है। संभावित बदलाव में धनबाद शहरी क्षेत्र के साथ-साथ बाघमारा, निरसा और सिंदरी अनुमंडल के थाने भी शामिल बताए जा रहे हैं। संवेदनशील और अपराध प्रभावित थाना क्षेत्रों में ऐसे अधिकारियों को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया जा सकता है, जिनका फील्ड में ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर रहा है।

तीन SI को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

धनबाद जिला पुलिस में हाल में तीन पुलिस सब-इंस्पेक्टरों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है। विभागीय चर्चा है कि इनमें से किसी अधिकारी को भी अपग्रेड या महत्वपूर्ण थाने की कमान सौंपी जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो नए प्रमोट हुए इंस्पेक्टरों के लिए यह बड़ी जिम्मेदारी और अपनी क्षमता साबित करने का अवसर होगा।

परफॉर्मेंस रिपोर्ट बनेगी पोस्टिंग का आधार!

पुलिस विभाग में इस बार संभावित फेरबदल को लेकर सबसे अधिक चर्चा परफॉर्मेंस रिपोर्ट की है। अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का निष्पादन, वारंट-कुर्की, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई जैसे बिंदुओं को पोस्टिंग का आधार बनाए जाने की बात कही जा रही है। जिन थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण कमजोर रहा है या लंबित मामलों के निष्पादन में अपेक्षित तेजी नहीं आई है, वहां नेतृत्व परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं बेहतर परिणाम देने वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों में मौका मिलने की संभावना है।

'नो परफॉर्मेंस, नो पोस्टिंग' का संदेश

पुलिस महकमे में चर्चा है कि एसएसपी प्रभात कुमार की कार्यशैली में परफॉर्मेंस और जवाबदेही को खास महत्व दिया जा रहा है। विभागीय सूत्र इसे 'नो परफॉर्मेंस, नो पोस्टिंग' की नीति से जोड़कर देख रहे हैं। इसका मकसद थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना और अधिकारियों की जवाबदेही तय करना बताया जा रहा है। संवेदनशील थाना क्षेत्रों में परिणाम देने वाले अधिकारियों की तैनाती पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अफसरों को मिल सकता है मौका

संभावित ट्रांसफर-पोस्टिंग से पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के लिए भी अवसर पैदा हो सकता है। फील्ड में सक्रिय रहने वाले और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कांडों के त्वरित निष्पादन में बेहतर रिकॉर्ड वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। खासकर अपग्रेड पुलिस स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती को लेकर विभाग में मंथन चलने की बात सामने आ रही है।

कभी भी जारी हो सकती है ट्रांसफर सूची!

एसएसपी प्रभात कुमार की कार्यशैली को देखते हुए पुलिस महकमे में यह चर्चा भी है कि संभावित ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची अचानक जारी हो सकती है। इसी वजह से कई अधिकारी संभावित बदलावों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी के स्थानांतरण या नई पोस्टिंग को लेकर आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है। अंतिम स्थिति आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रोफेशनल पुलिसिंग पर जोर

धनबाद जिला पुलिस में प्रस्तावित फेरबदल को अपराध नियंत्रण और प्रोफेशनल पुलिसिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। यदि बड़े पैमाने पर बदलाव होता है तो इसका सीधा असर थाना स्तर की पुलिसिंग पर पड़ सकता है। पुलिस महकमे में चर्चा है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को आगे बढ़ाकर और कमजोर प्रदर्शन वाले अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटाकर जवाबदेही आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल धनबाद पुलिस में संभावित ट्रांसफर सूची को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सबकी नजर एसएसपी कार्यालय से जारी होने वाले आधिकारिक आदेश पर टिकी है।