मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 10वें दिन भी बंपर कमाई
मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 10वें दिन करीब 15 करोड़ की कमाई की। घरेलू नेट कलेक्शन 185 करोड़ पार और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 215 करोड़ के करीब पहुंचा।
HighLights:
- मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 10वें दिन फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई की
- घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 185 करोड़ रुपये के पार
- दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 36 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया
- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 215 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): वेब सीरीज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मिर्जापुर फ्रेंचाइजी ने अब फिल्म के रूप में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल कायम कर लिया है। अली फजल और रवि किशन स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में दर्शकों को लगातार आकर्षित कर रही है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट का जलवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी साफ नजर आ रहा है।
4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की। अब रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को भी फिल्म ने मजबूत कलेक्शन दर्ज किया है।
10वें दिन करीब 15 करोड़ की कमाई
बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 10वें दिन करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। रविवार को मिली इस मजबूत कमाई ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को और मजबूती दी है। शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म की कमाई में 2 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली। इससे साफ है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन अब 185 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
दूसरे वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन
दूसरे वीकेंड में भी 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई की रफ्तार बनी रही। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर फिल्म ने 36 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। फिल्म की लगातार कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है।
बजट से दोगुना कारोबार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी 'मिर्जापुर द मूवी' का बजट करीब 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से करीब दोगुना कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 215 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस तरह अली फजल और रवि किशन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ अपनी लागत निकाल चुकी है, बल्कि मुनाफे के लिहाज से भी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
फिल्म की कमाई से मेकर्स खुश
'मिर्जापुर द मूवी' की लगातार मजबूत कमाई ने इसके मेकर्स को बड़ी राहत दी है। वेब सीरीज के लोकप्रिय किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता थी। यही वजह है कि फिल्म को रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में मिर्जापुर द मूवी 200 करोड़ के घरेलू नेट कलेक्शन का आंकड़ा कब पार करती है और बॉक्स ऑफिस पर इसका अंतिम कारोबार कितना रहता है।
Anjala Kumar 



