- लालू को कोई नुकसान नहीं
- पलामू सर्किट हाउस में लालू यादव ठहरे हुए हैं
- कमरे के पंखे में आग लग गई
- बिजली काटकर आग पर काबू पाया गया
पलामू। बिहार के एक्स सीएम व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पलामू सर्किट हाउस स्थित कमरे में दीवार पर टंगे पंखे में शॉट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लालू सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें:लखनऊ सहित देश भर में आरएसएस के छह ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

बताया गया कि जिस समय लालू के कमरे में आग लगी, उस समय लालू डाइनिंग हॉल में अखबार पढ़ रहे थे। आग लगने की सूचना पर आनन-फानन में तुरंत सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। बिजली का कनेक्शन काटकर वहां स्थिति संभाली गई। लालू प्रसाद यादव बिहार से झारखंड पहुंचे हैं। यहां वे पलामू की अदालत में उनके खिलाफ चल रहे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 8 जून को हाजिर होंगे। यह मामला चुनाव प्रचार के दौरान सभा स्थल पर बिना इजाजत के हेलीकॉप्टर उतारने का है। इस मामले में कोर्ट ने लालू को हाजिर होने के लिए आखिरी नोटिस दिया था।