झारखंड कांग्रेस की जंबो टीम तैयार: 229 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, सहयोगी समितियों का भी गठन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने 229 सदस्यीय जंबो कमेटी का गठन किया है। दयामनी बारला को उपाध्यक्ष, गोपाल साहू को कोषाध्यक्ष और अंबा प्रसाद को कैंपेन कमेटी में शामिल किया गया है। सोमवार को सभी पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा होगा।

झारखंड कांग्रेस की जंबो टीम तैयार: 229 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, सहयोगी समितियों का भी गठन
धनबाद के दर्जन भर नेता बने पदाधिकारी।
  • धनबाद से अभिजीत राज, अशोक सिंह व सुल्तान अहमद बने पदाधिकारी

रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को अपनी बहुप्रतीक्षित जंबो कमेटी की घोषणा कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेंद्र मारावी ने संयुक्त रूप से 229 सदस्यीय संगठनात्मक टीम की घोषणा की। इस नई कमेटी में कई पुराने और नए चेहरों को जगह दी गई है, लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला को सीधे उपाध्यक्ष बनाए जाने और विधायक अंबा प्रसाद को कैंपेन कमेटी में शामिल किए जाने से राजनीतिक हलकों में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार में ‘एनकाउंटर मोड’ में पुलिस: सिवान में 25 हजार का इनामी सोनू यादव ढेर, 18 दिन में चौथा एक्शन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद यह गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस की सात प्रमुख उपसमितियों का भी गठन किया गया है, जो आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगी। इन उपसमितियों में पीसीसी कार्यकारी समिति, राजनीतिक मामलों की समिति, समन्वय समिति, अभियान समिति, परिसीमन समिति, चुनाव प्रबंधन समिति और एसआईआर समिति शामिल हैं।

दयामनी बारला को बड़ी जिम्मेदारी

इस नई सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला का रहा। मार्च 2024 में कांग्रेस में शामिल हुईं दयामनी बारला को सीधे प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। दयामनी लंबे समय से आदिवासी और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। उन्हें संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना कांग्रेस के सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है।

गोपाल साहू बने कोषाध्यक्ष

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची में गोपाल साहू को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वित्तीय और संगठनात्मक प्रबंधन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

16 नेताओं के बनाया गया उपाध्यक्ष 

नई कमेटी में कुल 16 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें अभिलाष साहू, अशोक चौधरी, भीम कुमार, दयामनी बारला, राजेश गुप्ता छोटू, गुंजन सिंह, कालीचरण मुंडा, कुमार जयमंगल, मणिशंकर, मंजूर अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी, प्रदीप तुल्सयान, राजेश कच्छप, सतीश पाल मुंजनी, सुल्तान अहमद खान और सुरेश बैठा शामिल हैं।

43 महासचिवों की भी घोषणा

इसके अलावा 43 महासचिवों की भी घोषणा की गई है, जिनमें आभा सिन्हा, अभिजीत राज, आदित्य विक्रम जायसवाल, अजय सिंह, आलोक कुमार दुबे, अशोक सिंह, अशोक वर्मा, बादल पत्रलेख, बेलाश तिर्की, विनय सिन्हा दीपू, चैतू उरांव, चंद्रेशखर शुक्ला, धर्मराज राम, धर्मेंद्र सोनकर, अजयनाथ शाहदेव, गजेंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, जमीन अख्तर, केदार पासवान, कुमार महेश सिंह, लाल किशोरनाथ शाहदेव, लाल प्रेमप्रकाशनाथ शाहदेव, मुन्नम संजय, निरंजन पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश किरण महतो, रविंद्र झा, रविंद्र सिंह, रियाज अंसारी, संजय पांडेय, शबाना खातून, शमशेर आलम, शांतनु मिश्रा, शशिभूषण राय, शिव कुमार भगत, श्यामल किशोर सिंह, सुंदरी तिर्की, सुनीत शर्मा, सुरेन राम, सुरजीत नागवाल, सूर्यकांत शुक्ला, तनवीर आलम और विजय यादव नाम शामिल हैं।

अंबा प्रसाद को कैंपेन कमेटी में जगह

राजनीतिक रूप से सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला फैसला विधायक अंबा प्रसाद को कैंपेन कमेटी में शामिल करना रहा। उनके साथ बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, केएन त्रिपाठी और संजय लाल पासवान को भी जगह दी गई है। यह समिति आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस की प्रचार रणनीति तैयार करेगी।

चुनाव प्रबंधन और परिसीमन समिति भी बनी

चुनाव प्रबंधन समिति में बन्ना गुप्ता, रविंद्र सिंह, भीम कुमार, जलेश्वर महतो, रमा खलखो, अनवर अहमद अंसारी, सुनील सहाय और चंदन सिंह को शामिल किया गया है। वहीं परिसीमन समिति में प्रदीप यादव, सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी, अनादि ब्रह्म और डॉ. जयप्रकाश गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। एसआईआर समिति में डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचु, डॉ. रामेश्वर उरांव, सुखदेव भगत, डॉ. अजय कुमार और राजेश ठाकुर को शामिल किया गया है।

कोआर्डिनेशन कमेटी में 34 नेताओं के नाम शामिल

अजय दुबे, अजय नाथ शाहदेव, अनादि ब्रहम, अंकुल चंद्र मिश्रा, अनुपमा सिंह, अनवर अहमद अंसारी, अरुण साहू, ब्रजेंद्र सिंह, चंचल चटर्जी, दीनानाथ तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता, डीएन चंपिया, हृदयानंद मिश्रा, केके शुक्ला, कुमार गौरव, कुसुमलता कुमारी, लाल सूरज, मदन महतो, मुक्ता मंडल, निर्मला देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह, राज राजेंद्र प्रताप देव, राजेश रंजन, रामश्रय प्रसाद, रामशीष पांडेय, रोशन लाल भाटिया, सगीता जायसवाल, संजय लाल पासवान, संजीव श्रीवास्तव, सुधा गुप्ता, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, थियोडोर किड़ो, विजय कुमार चौबे एवं यशस्विनी सहाय।.

सोमवार को होगा जिम्मेदारियों का बंटवारा

प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को सभी पदाधिकारियों के बीच कार्यों का औपचारिक बंटवारा किया जाएगा। 14 उपाध्यक्षों को एक-एक संसदीय सीट की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि दो उपाध्यक्षों को पीसीसी के विभागों और फ्रंटल संगठनों के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी महासचिवों को जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय कर संगठन को मजबूत करने के लिए जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। वहीं नौ महासचिवों को मीडिया, कम्युनिकेशन, मॉनिटरिंग, ट्रेनिंग, शिकायत निवारण और कांग्रेस संपत्ति की सुरक्षा जैसे विशेष कार्य दिए जाएंगे।

2026-27 की राजनीतिक तैयारी शुरू

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जंबो कमेटी सिर्फ संगठन विस्तार नहीं, बल्कि आने वाले चुनावों की तैयारी का बड़ा संकेत है। कांग्रेस ने जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। दयामनी बारला और अंबा प्रसाद जैसे चेहरों को प्रमुख भूमिका देकर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह युवा, महिला और जनआंदोलन से जुड़े नेताओं को आगे लाना चाहती है। झारखंड की राजनीति में इस नई टीम का असर आने वाले महीनों में साफ दिखाई देगा।