रांची। झारखंड में स्टेट के15 IPS अफसरों का दिसंबर में IG व DIG रैंक में प्रमोशन मिलेगा। इनमें 2006 बैच के पांच IPS को IG रैंक में और 2009 बैच के एक और 2010 बैच के नौ IPS को DIG रैंक में प्रमोशन मिलेगी।
यह भी पढ़ें:Uttar Pradesh: सीतापुर के प्रिंस को शाहजहांपुर की आफरीन से हुआ लव, मंदिर में रचाई शादी
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में IPS अफसरों के प्रमोशन को लेकर तैयारी की जा रही है। तीन जिले के एसपी, दो रेंज डीआईजी को प्रमोशन मिलेगा। ऐसे में दो रेंज व नये डीआईजी व तीन जिले में नये एसएसपी की पोस्टिंग की जायेगी। इनमें दुमका व हजारीबाग डीआईजी, धनबाद एसएसपी, हजारीबाग एसपी, साहिबगंज एसपी शामिल हैं।
2006 बैच के पांच IPS को IG रैंक में मिलेगा प्रमोशन
ए विजया लक्ष्मी
नरेंद्र कुमार सिंह
शैलेंद्र कुमार सिन्हा
सुदर्शन प्रसाद मंडल
माइकल राज एस
2009 एक IPS को DIG रैंक में मिलेगा प्रमोशन
संजीव कुमार एसएसपी- धनबाद
और भी पढ़ें
- धनबाद में धूमधाम से मनी धन्वंतरि जयंती, MLA समेत डॉक्टरों ने की पूजा-अर्चना
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की मेगा रेड, 4 दुकानों से 205 KG लड्डू जब्त, किया नष्ट
- धनबाद में JMM नेता पर गंभीर आरोप, दो पुलिस जवानों को पीटा; 50 हजार और चेन लूटी
- Jharkhand: निशा भगत की मौत पर शोक, पिता ने लगाया सोशल मीडिया पर चरित्र हनन का आरोप
2010 बैच के नौ IPS को DIG रैंक में मिलेगा प्रमोशन
सुरेन्द्र कुमार झा –एसपी एटीएस
चौथे मनोज रतन- एसपी हजारीबाग
कार्तिक एस- एसपी सीआइडी
वाई एस रमेश- कमांडेंट जैप-1
शैलेंद्र वर्णवाल- कमांडेंट जैप-9आआरबी साहिबंगंज
धनंजय कुमार सिंह- जैप 10
अश्विनी कुमार सिन्हा-जैप-4
नौशाद आलम अंसारी- एसपी साहिबगंज
संध्या रानी मेहता- एसपी सीआइडी
झारखंड में SP रैंक के अफसरों की संख्या तो बढ़ी, बावजूद कई पद खाली व एडीशनल चार्ज में
झारखंड में एसपी रैंक के अफसरों की संख्या बढ़ने के बाद भी एसपी लेवल के 11 पद खाली और एडीशनल चार्ज में हैं। पिछले दिन 24 डीएसपी रैंक के अफसरों को एसपी रैंक में प्रोमोशन मिली। इसके बाद झारखंड में एसपी रैंक के अफसरों की संख्या बढ़कर 90 हो गई। इनमें 18 ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। आठ एएसपी के पद पर हैं। 11 सेंट्रल डिपुटेशन पर हैं।