• हेमंत ED को 20 जनवरी को सीएम आवास बुलाया
  • रांची में जमीन घोटाला केस में होगी पूछताछ
  • बाबूलाल मरांडी ने कहा- 'चलो कहीं से तो हुई शुरुआत'

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के आठवें समन का जवाब दे दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय का कर्मचारी सोमवर को दोपहर पत्र लेकर ईडी ऑफिस पहुंचा। सोर्सेज का कहना है कि सीएम ने पत्र के माध्यम से ईडी को कहा है कि आप 20 जनवरी को सीएम हाउस आकर पूछताछ कर लें।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: बिहार के पुलिस स्टेशनों में दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन कंपलेन


हालांकि पत्र में लिखी गयी पूरी बातों का ऑफिसियल खुलासा नहीं हो पाया है। ईडी ने जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर अपना बयान दर्ज करानेको कहा था। सीएम हेमंत सोरेन को जमीन घोटला मामले में ईडी आठ बार समन भेज चुका है. लेकिन सातवें समन तक सीएम ने ईडी ऑफिस में हाजिर होने से इनकार कर दिया था। सातवें समन को ईडी ने लास्ट समन करार दिया था, इसके लिए उन्होंने निर्धारित जगह और समय तय करने को कहा था, लेकिन, हेमंत सोरेन नेसमय सीमा खत्म होनेके बाद अपना जवाब दिया था।
ईडी ने 13 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भेजा था। इस पत्र को पीएमएलए की धारा 50 के तहत आठवां समन मानने को कहा था। पत्र में सीएम को बयान दर्ज कराने के लिए 16 से 20 जनवरी तक का समय दिया गया था। इसके लिए निर्धारित जगह और समय बताने के लिए दो दिनों का समय दिया गया था। पत्र में ईडी ने कहा कि वह सीएम हैं लेकिन कानून से ऊपर नहीं है। उन्हें इसका अनुपालन करना होगा, वरना ईडी कानून सम्मत भेजे समन का अनुपालन कराने के लिए बाध्य होगी।

हेमंत सोरेन की अकड़ नहीं चलेगी: बाबूलाल मरांडी

झारखंड के एक्स सीएम व बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। बाबूलाल मरांडी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा है कि हेमंत सोरेन की अकड़ कम होती नजर आ रही है। शायद उन्‍हें किसी ने समझाया होगा कि वह गलत रास्‍ते पर चल रहे हैं इसलिए आखिरकार उन्‍होंने ईडी को पूछताछ के लिए अपने घर बुलाया है। उन्होंने  कहा कि देश का कानून सबके लिए एक है। ईडी कानून के तहत ही पूछताछ करती है। जांच एजेंसी को कहीं गड़बड़ी दिखेगी तो वह पूछताछ या जांच कर सकती है। झारखंड कोई अलग देश नहीं है इसलिए पार्लियामेंट से पास कानून वहां भी समान रूप से लागू होता है।