भोजपुरी इंटरटनमेंट इंडस्ट्री के स्टारों में गुटबाजी जारी, अक्षरा सिंह और खेसारी यादव पर पवन सिंह ने फिर साधा निशाना

भोजपुरी इंटरटनमेंट इंडस्ट्री के सुपर स्टारों आरा निवासी भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने छपरा के खेसारी लाल यादव और पटना की अक्षरा सिंह के बीच गुटबाजी तेज होती जा रही है। इन तीनों भोजपुरी कलाकारों ने अपने बयानों से पूरा माहौल गर्म कर दिया है।

भोजपुरी इंटरटनमेंट इंडस्ट्री के स्टारों में गुटबाजी जारी, अक्षरा सिंह और खेसारी यादव पर पवन सिंह ने फिर साधा निशाना

Advertisement

पटना। भोजपुरी इंटरटनमेंट इंडस्ट्री के सुपर स्टारों आरा निवासी भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने छपरा के खेसारी लाल यादव और पटना की अक्षरा सिंह के बीच गुटबाजी तेज होती जा रही है। इन तीनों भोजपुरी कलाकारों ने अपने बयानों से पूरा माहौल गर्म कर दिया है। पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव और सिंह पर इस बार नये में निशाना साधा है। पवन सिंह ने अपने अंदाज से जता दिया कि वे इन दोनों से सुलह के मूड में नहीं हैं। 

धनबाद: झरिया एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास


अक्षरा के गाने का जवाब है पवन का ये सांग
पवन सिंह और अक्षरा सिंह कभी बेहद करीबी हुआ करते थे। बाद में दोनों के रिश्ते बिगड़ गये। पवन सिंह का नया गाना अक्षरा सिंह के एक हालिया गाना का जवाब माना जा रहा है। अक्षरा सिंह का हाल में ही में - 'बस ए ही खाता आरा जानी' बोल का गाना आया था। इस गाने में बलिया, बक्सर, सासाराम और बनारस जैसे शहरों का जिक्र था। गाने के बोल थे- सुनले बानी आेहिजा निखरे जवानी, बस एही खातिर आरा जानी... जरे वाला जरत रहे, माथा प अपना तेल धरत रहे...।

पवन सिंह के नये गाने के बोल से मचा हंगामा
अब पवन सिंह का एक गाना सामने आया है। इसमें आरा के साथ ही खेसारी लाल यादव के शहर छपरा का भी उल्लेख किया है। इस गाने के बोल 'एहि खातिर आरा अईले ' हैं। यूट्यूब पर अपलोड इस गाने को अब तक लगभग 10 लाख लोग देख चुके हैं। इस गाने के बोल 'छपरा में छुअइनी त कुछ ना भइल... बाकी बलिया से मन हमार खुश भइल... सगरी से बेसहारा भइले, त एही खातिर आरा अइले... तोहर मन नाही भर पाई अतना में, हम जानी तानी सब बाड़े कातना में, खाली घूम के गुजारा कइले...' हैं।
पवन सिंह के उक्त गाने को उनके प्रशंसक तो हाथों हाथ ले रहे हैं। वहीं  खेसारी और अक्षरा सिंह के फैन में इसकी कड़ी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी की थी। अक्षरा सिंह ने भी बिना इन दोनों का नाम लिए बयान दिया था। काजल राघवानी ने इस प्रकरण के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में जातिवाद का आरोप लगाया था।