- 22 अगस्त, 2024 तक तक रहेंगे पद पर
नई दिल्ली। सेंट्रल गवर्नमेंट ने इडी के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के बाद होम सेक्रेटरी अजय भल्ला को एक साल का एक्टेंशन दे दिया है। सरकार ने भल्ला को लगातार चौथा एक्सटेंशन दिया है। वह 22 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। अब उन्हें 22 अगस्त, 2024 तक एक्टेंशन दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें:कैबिनेट सेकरेटरी राजीव गौबा को मिला तीसरा एक्सटेंशन, पोस्ट पर लंबे समय तक रहने का बनेगा रिकार्ड
गवर्नमें की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजय कुमार भल्ला के सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। उन्हें अगले साल 22 अगस्त तक केलिए एक्सटेंशन मिला है। अजय भल्ला को नवंबर 2020 में ही रिटायर होना था, लेकिन उनके कार्यकाल को सरकार ने अक्टूबर 2020 में 22 अगस्त, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद उन्हें लगातार दो और एक्सटेंशन मिले, जिसके तहत उनका कार्यकाल इसी महीने खत्म होनेवाला था। अजय भल्ला को नया एक्सटेंशन ऐसे समय में मिला है, जब सेंट्रल गवर्नमेंट कई आंतरिक मामलों से जूझ रही है। मणिपुर मेंमचेउपद्रव और खालिस्तानी तत्वों की हरकतों में वृद्धि फिलहाल चिंता की वजह बने हुए हैं। ऐसे मेंअजय भल्ला को सेवा विस्तार शायद इसीलिए दिया गया है ताकि वे व्यवस्था को बनाये रख सकें और नये अफसर के साथ डील करने की चुनौती न रहे।
असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के अफसर अजय भल्ला को अगस्त 2019 में ही होम सेक्रेटरी बनाया गया था। पिछले कुछ सालों में अजय भल्ला ने होम मिनिस्ट्री में कई स्कीमों को आगे बढ़ाया है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर होम मिनिस्टर अमित शाह तक का उन पर भरोसा है। खालिस्तानियों पर ऐक्शन, गैंगस्टरों पर रेड और कार्रवाई जैसे कई अहम कामों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भल्ला के ही कार्यकाल में मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून को पारित किया था। आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला भी इसी दौर में लिया गया था। राम मंदिर ट्रस्ट के गठन मेंभी अजय भल्ला का रोल रहा है।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
- रूस की महिलाएं सबसे खूबसूरत, भारत को मिला तीसरा स्थान; जानें टॉप-20 देशों की लिस्ट