प्रतिमा विसर्जन के दौरान कतरास में दो समुदायों में हिंसक झड़प, सिचुएशन कंट्रोल करने पहुंची आधा दर्जन थानों की पुलिस

  • कतरास के सलानपुर बस्ती में शुक्रवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प
  • घटना में एक दर्जन से अधिक लोग हुए हैं जख्मी, आधे घंटे से अधिक समय तक दहशत में रहे चौहान पट्टी व बाउरी टोला के लोग 
कतरास: कतरास के सलानपुर बस्ती में शुक्रवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गयी. घटना में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. मामले की सूचना मिलने के बाद सिचुएशन कंट्रोल करने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. [caption id="attachment_38214" align="aligncenter" width="444"] मौक़े पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवान[/caption] स्थानीय लोगों के अनुसार, रात लगभग 8.30 बजे चौहान पट्टी के लोग बाजा बजाते हए गणेश प्रतिमा विसर्जन करने कतरी नदी जा रहे थे. बाउरी टोला में इमामबाड़ा के पास सड़क पर आतिशबाजी करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. हल्की नोक झोंक के बाद हिंसा भड़क गई. लाठी-डंडे चलने लगे और घातक हथियार के साथ लोग एक-दूसरे से भिड़ गए. ईंट-पत्थर चलने से दोनों पक्ष के लोग जख्मी हुए हैं. पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा गया. आधा घंटा से अधिक समय तक पूरा चौहान पट्टी व बाउरी टोला के लोग दहशत में रहे. सूचना पाकर रामकनाली ओपी पुलिस पहुंची लोगों को समझाबुझाकर माहौल शांत किया. एक पक्ष के लोग बाउरी टोला के हैं, जबकि दूसरा पक्ष चौहान पट्टी का रहनेवाला है. दोनों मोहल्ले आसपास हैं. तनाव व माहौल बिगड़ने की सूचना मिलते ही डीएसपी मनोज कुमार, इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह, कतरास प्रभारी विनोद उरांव, बरोरा थानेदार विनोद शर्मा सहित अंगारपथरा, सोनारडीह, राजगंज सहित अंचल के सभी थानों की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सभी लोगों को अपने अपने घरों में भेजकर माहौल को नियंत्रित किया. इस घटना में नौ लोगों को गंभीर चोट आई, जबकि छह लोगों को आंशिक चोट आयी है. गंभीर रूप से घायलों में मो. आजाद, सरफराज खान, नसीम शेख, गोपी खान, रिंकू खान, सागर खान तथा दूसरे पक्ष के अजय कुमार, विशाल चौहान, सोनू कुमार शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है.