बिहार:टीचर-प्रिंसिपल की प्रताड़ना से परेशान सीतामढ़ी जवाहर नगर सेंट्रल स्कूल के पांचवी क्लास की स्टूडेंट ने सुसाइड कर दे दी जान

पटना:सीतामढ़ी जिले के परिहार पुलिस स्टेशन केसुतिहारा (जवाहर नगर) सेंट्रल स्कूल की पांचवी क्लास के स्टूडेंट सतीश कुमार (12) ने टीचर और प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी है. स्टूडेंट ने जहर खाकर सुसाइड कर ली है. सतीश पुनौरा  मिर्जापुर गांव निवासी सुशील कुमार का पुत्र था. सदर एसडीपीओ डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र समेत अन्य पुलिस अफसर  अस्पताल पहुंच कर छानबीन की. बताया जाता है कि स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल ने सतीश पर पर चोरी करने का आरोप लगा कर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया था. आहत होकर उसने जहर खा ली. सीतामढ़ी सदर अस्पताल में मासूम ने इलाज के दौरान दौरान बुधावर की देर रात दम तोड़ दिया. बच्चे की मौक से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. क्या है मामला सेंट्रल स्कूल के पास ही सतीश सपना लॉज नामक हॉस्टल में अन्य स्टूडेंट के साथ रहता था. हॉस्टल के एक स्टूडेंट का बुधवार को का पैसा गायब हो गया. स्टूडेंटों ने स्कूल में कंपलेन की.टीचर ने सतीश से पूछताछ की तो उसने पैसे चोरी की बात स्वीकारी. टीचर ने सतीश को पिता को बुलवाने और पैसे लेने की बात कहीं. सतीश अपने रूम में आ गया. सतीश को कुछ देर बाद बाथरूम में थाइमेट लेकर जाते दिखा. एक स्टूडेंट ने उसे रोका तो उसने बहाना बना दिया.क्लासमेट सतीश को लेकर अपने कमरे में गये, जहां उससे पैसे के बारे में पूछा. सतीश ने पैसे लेने की बात स्वीकारी और रोने लगा. साथी स्टूडेंट ने अपने मोबाइल से सतीश को पिता को कॉल कर जानकारी दी. पिता से सतीश की बात भी कराई. पिता ने अगले दिन आने की बात कही. सतीश ने बातचीत के दौरान अपने पिता से गलती होने की बात कही. कुछ देर बाद सतीश की मां का कॉल आया. साथी उसकी मां से बात करने छत पर चले गये. छत से लौटने पर उसने पाया कि सतीश उल्टी कर रहा है. हॉस्टल संचालक ने सतीश को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. [caption id="attachment_39256" align="alignnone" width="300"] स्टूडेंट के पिता सुशील कुमार.[/caption] पिता ने कहा है कि सतीश ने कई बार शिकायत की थी कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से मुलाकात की तो आश्वासन दिया था कि ऐसा अब नहीं होगा. मेरे बच्चे पर चोरी का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद टीचर और प्रिंसिपल ने उसकी पिटाई की थी. सतीश के पास से 400 रुपये बरामद किए थे और उसे दंडित किया गया था.सतीश तो चेतवानी दिया गया था कि अगर तुम पैसे नहीं दे सकते तो स्कूल मत आना. मासूम ये सब झेल नहीं पाया और अपनी जान दे दी. [caption id="attachment_39258" align="alignnone" width="300"] एसडीपीओ डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र .[/caption] डीएसपी धीरेंद्र ने कहा है कि सेंट्रल स्कूल में पढ़ने वासा सतीश प्राइवेट हॉस्टल में रहता था. स्टूडेंट के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल उसे प्रताड़ित करते थे. सतीश पर कई बार चोरी का आरोप भी लगाया था. सतीश परेशान था और जहर खाकर अपन जान दे दी. मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच जांच की है.