रामगढ: मांडू में क्रिमिनलों ने एसबीआइ का एटीएम काटकर 42 लाख रुपये लूटे, मशीन तोड़कर फेंका

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के मांडू स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम शनिवार की देर रात क्रिमिनल काटकर ले गये और उसे तोड़कर 42 लाख रुपये निकाल लिये. क्रिमिनलों ने कैश निकालकर एटीएम को बेंगाबाग गांव के पास फेंक दिया.एटीएम में कोई सिक्युरिटी गार्ड नहीं था. क्रिमिनलों का दल रात को मांडू से एसबीआइ की एटीएम उखाड़कर ले गये. एटीएम तोड़कर उसमें रखए 42 लाख रुपये कैश निकाल लिये.क्रिमिनलों ने टूटा हुआ एटीएम कुज्‍जू पुलिस स्टेशन एरिया के बेंगाबाग एनएच 33 पर खाना-खजाना के पास फेंक दिया. लोकल लोगों ने कुज्जू पुलिस को टूटा हुआ एटीएम के बारे में सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस एटीएम ले गयी.