पटना: जीआरपी में हाजत से छप्पर फाड़कर कैदी फरार, शराब के साथ एक दिन पहले ही पकड़ाया था

पटना: पटना में जीआरपी (रेल पुलिस) पुलिस स्टेशन की हाजत से रविवार की सुबह अभिशेक नामक एक कैदी फरार हो गया है. कैदी फरारी से हड़कंप मच गया है. रेल पुलिस द्वारा फरार कैदी की खोजबीन की जा रही है. जीआरपी पुलिस स्टेशन की पुलिस ने शनिवार की रात गुलजारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से शराब के पांच पाउच के साथ अभिषेक नाम के युवक को पकड़ा था. पुलिस ने उसे देर रात हाजत में बंद कर दिया था. अभिषेक रविवार की सुबह हाजत में नहीं दिखा तो खोजबीन शुरू हुई. पता चला अभिषेक ने भागने के लिए थाने के अंदर बने पेड़ में लगे छप्पर का सहारा लिया. छप्पर तोड़ते हुए वह पुलिस स्टेशन से बाहर निकल गया.