झारखंड: चाईबासा के गुदड़ी में Encounter में एक नक्सली मारा गया, तीन आर्म्स बरामद

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गुदड़ी पुलिस स्टेशन एरिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच इनकाउंटर में एक नक्सली को मार गया है. सीआरपीएफ को भारी पड़ता देख शेष नक्सली भाग निकले. मौके से तीन आर्म्स और कई मोबाइल बरामद की गयी गयी है. बरामद आर्म्स में एक-315 रायफल, दो डीबीबीएल, दो एके-47 मैगजीन शामिल है. पुलिस व सीआरपीएफ को पीएलएफआइ के नक्सली रनिया और गुदड़ी पुलिस स्टेशन एरिया में भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. पुलिस व सीआरपीएफ द्वारा एरिया का घेराबंदी कर शु्क्रवार की सुबह थोलकोबरा जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरु की. नक्सलियों ने पुलिस बल को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. सीआरपीएफ व पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक नक्सली मारे गये. पुलिस को भारी पड़ता देख शेष नक्सली भाग निकले. नक्सलियों ने सरायकेला में पुलिस टीम पर किया था हमला कोल्हान में हाल के दिनों में नक्सली गतिविधियां बढ़ी है. नक्सलियों ने पिछले 14 जून को सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में पांच पुलिसकर्मियों की गोली मारकर मर्डर कर आर्म्स लूट लिये थे. इससे पहले 28 मई को सरायकेला-खरसावां जिले के ही कुचाई पुलिस स्टेशन एरिया में राय सिंदरी पहाड़ियों पर नक्‍सलियों के विस्फोट में सीआरपीएफ व पुलिस के लगभग 26 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये थे.