धनबाद: धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष की वाइफ, पाथरकुआ पंचायत की मुखिया सह बीजेपी लीडर अनिता गोराई ने सुसाइड करने की धमकी दी है. सोशल मीडिया फेसबुक पर अपने खिलाफ की गयी आपत्तिजनक पोस्ट से अिनता काफई आहत है. पुलिस में कंपलेन की. कालूबथान ओपी में एफआइआर दर्ज की गयी लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल पाया है. अनिता की धमकी से बीजेपी की अनंदरूनी राजनीतिक सड़क पर आ गयी है.
मुखिया अनिता गोराई ने शनिवार को धनबाद में जिला परिषद अध्यक्ष के आवास पर प्रेस कांफ्रेस कर अपने खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है. अनिता ने सवाल उठाया है कि एक महिला के साथ अन्याय हो रहा है. पुलिस कार्रवाई के नाम पर हाथ पर हाथ धर कर बैठी हुई है. अगर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह सुसाइड कर लेगी. मुखिया ने कहा कि उनकी आबरू उछालने वालों को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है. एसएसपी धनबाद और एसडीपीओ निरसा से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी गई. आरोपी के खिलाफ सभी कागजात भी एसएसपी व एसडीपीओ को दी गयी. अनिता ने सवाल उठाया कि ऐसे में पुलिस कार्रवाई करने के लिए किस बात का इन्तजार कर रही है. पुलिस क्या दोषियों की गिरफ्तारी के लिए मेरी सुसाइड या मर्डर का इंतजार कर रही है.
अनिता गोराई ने प्रेस कांफ्रेस में झारखंड बीजेपी का प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र मिश्र पर भी निशाना साधा. अनिता ने कहा कि मेरे कैरेक्टर पर अंगुली उठाने वाले मधुरेंद्र गोस्वामी और जयप्रकाश सिंह गणेश मिश्र के समर्थक हैं. उन्हें राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण निशाना बनाया जा रहा है. फेसबुक पर मेरे खिलाफ टिप्पणी करने वाले हमेशा गणेश मिश्र का गुणगान करते रहते हैं.
उल्लेखनीय है कि मुखिया अनिता गोराई वर्ष 2014 में निरसा से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़कर 10 हजार से ज्यादा वोट हासिल किया था. वह पिछले साल बीजेपी ज्वाइन की है. अनिता गोराई निरसा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की टिकट की दावेदार है. बीजेपी के झारखंड प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा टिकट के स्वभाविक सबसे मजबूत दावेदार हैं. गणेश मिश्रा वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में मिश्र मासस कैंडिडेट अरुप चटर्जी से लगभग 1000 वोटों से पराजित हो गये थे. गणेश मिश्र इस बार भी टिकट व अपनी जीत के लिए जोर-शोर से तैयारी में लगे हैं. निरसा से एक्स मिनिस्टर अर्पणासेन गुप्ता भी बीजेपी की टिकट की मजबूत दावेदार हैं. फारवार्ड ब्लॉक छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाली अर्पणा महिला मोरचा की केंद्रीय कमेटी की पदाधिकारी हैं.