धनबाद: एसएसपी ने कोर्ट कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, अब बेवजह कैंपस में घूमना आसान नहीं, पुख्ता सुरक्षा इंतजाम होगा

धनबाद: एसएसपी किशौर कौशल ने गुरुवार को कोर्ट कैंपस व आसपास की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया.एसएसपी ने सुरक्षा को लेकर कई गाईड-लाइन दिये.पुलिस को इस दिशा में एहतियातन कार्रवाई करने को कहा गया.कोर्ट कैंपस में अब कोई भी बिना सुरक्षा मानकों से गुजरे इंट्री नहीं कर पायेंगे.कोर्ट कैंपस पूरी तरह से सुरक्षित रहे इसको लेकर सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों कोआवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. एसएसपी ने कोर्ट कैंपस में जहां-तहां पार्क की गई वाहनों को देखकर नाराजगी जतायी. एसएसपी ने मीडिया को बताया कि पुलिस ऐसी व्यवस्था करने जा रही है कि धनबाद कोर्ट कैंपस में किसी भी प्रवेश द्वार से कोई बगैर सुरक्षा जांच के प्रवेश न कर सके.पार्किंग के विकल्पों पर भी काम हो रहा है. पार्किंग की व्यवस्था हो जाने से पुलिस को कोर्ट की सुरक्षा में काफी सहूलियत होगी.वैसे प्वाइंट जहां से लोग बिना जांच के कोर्टकैंपस में इंट्री कर सकते हैं, वहां भी पुलिस के जवानों की तैनाती की जायेगी. एसएसपी के साथ डीएसपी मुकेश कुमार भी थे.