धनबाद: पारा टीचर ने डीसी ऑफिस के सामने केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की, जमकर हुआ हंगामा

धनबाद: बकाया मानदेय की भुगतान की मांग को लेकर धनबाद जिला पारा शिक्षक संघ के सचिव शेख शिद्दीक ने सोमवार को डीसी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया. धनबाद पुलिस स्टेशन की पुलिस सिद्दकी को अरेस्ट कर ले गयी. पीआर बांड पर पारा टीचर को पुलिस स्टेशन से छोड़ दिया गया. पारा टीचरों का छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है. मानदेय नहीं मिलने से पारा शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. पारा टीचर संघ के जिला सचिव शेख सिद्दकी ने मानदेय भुगतान के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखा था. पत्र में कहा गया था पारा टीचरों का दो जून तक मानदेय भुगतान नहीं होने पर डीसी ऑफिस के सामने आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी थी. एसडीएम धनबाद को भी पत्र की कांपी दी गयी थी. [caption id="attachment_33757" align="alignnone" width="258"] आत्मदाह की कोशिश करते पारा टीचर.[/caption] शेख अपने पहले से तय कार्यक्रम के साथ सोमवार को डीसी ऑफिस के सामने पहुंचे शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल आत्मदाह की कोशिश की. शरीर में माचिस की आग लगाने से पहले ही वहां मौजूद पुलिस वालों ने शेख को पकड़ लिया. पुलिस कस्टडी में आते ही शेख चीख-चीख कर-मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, के नारे लगाने लगे. शेख के साथ मौजूद पारा टीचरों ने भी जमकर झारखड सरकार व सीएम के खिलाफ नारेबाजी की. पारा टीचर के आत्मदाह की करते देख बड़ी संख्या में लोग डीसी ऑफिस के सामने जमा हो गये थे. पुलिस को भीड़ कंट्रोल करने में काफई परेशानियों का सामाना करना पड़ा.