धनबाद: डीसी ने जनता से किया सीधा संवाद

  • एक घंटे में डीसी ने की 40 लोगों से बात
  • कई मामलों पर दिया त्वरित निष्पादन का निर्देश
  • डीसी ने सुनी जनता की बात
धनबाद: डीसी ए दोड्डे ने शनिवार को अपनी बात कार्यक्रम की पुनः शुरुआत की. लोगों ने फोन पर डीसी से सीधे बात कर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया.डिगवाडीह से एक व्यक्ति ने डीसी से एरिया में इलिगल ईट भट्ठा संचालन की कंपलेन की. डीसी ने लोकल पुलिस स्टेशन को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.बाघमारा प्रखंड से डीप बोरिंग एवम् प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत प्राप्त हुई. विभिन्न जगहों से लोगों ने अपनी अपनी समस्या से डीसी को अवगत कराया. डीसी ने लोगों की समस्याओं परत्वरित कार्रवाई एवम् जांच का निर्देश दिया. लोग कार्यक्रम के फिक्स टाइम से पूर्व और समय के पश्चात भी लोग डीसी से बात करने के लिए *9470554487* पर फोन करते रहे. अपनी बात में डीसी ने लगभग 40 लोगों से बात की और उनकी समस्या सुनी. उन्होंने कई समस्याओं के निष्पादन के लिए त्वरित संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये. डीसी से सीधी बात करने के लिए जनता में काफी उत्सुकता थी.लोगों ने डीसी को पेयजल, अतिक्रमण, राशन कार्ड, रजिस्टर टू में ऑनलाइन नाम चढ़ाने, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, शौचालय इस्तेमाल नहीं करने देने, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सही उपचार नहीं मिलना, पेंशन, आवासीय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न तरह की समस्याओं से अवगत कराया. कार्यक्रम के समापन के बाद डीसी ने कहा कि अब प्रत्येक सप्ताह अपनी बात कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें अलग अलग विभाग के पदाधिकारी सीधे जनता से संवाद करेंगे. उन्होंने कहा कि आज जितने भी लोगों ने अपनी समस्याएं बताई हैं उसको संबंधित अधिकारी के पास निष्पादन के लिए भेजा दिया गया है.उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक शनिवार को एक-एक विभाग के पदाधिकारी जनता से सीधा संवाद करेंगे. अधिकारी जब जनता की समस्याओं से स्वयं रूबरू होंगे तो उसका निराकरण भी त्वरित कर सकेंगे.