पटना: मधेपुरा जिले के चौसा पुलिस स्टेशन के थानेदार धनेश्वर मंडल पर एक महिला ने एफआइआर दर्ज करने के बदले गंदी डिमांड का आरोप लगाया है. थानेदार द्वारा महिला से मोबाइल फोन पर की गयी गंदी बात का ऑडियो वायरल हो रहा है.महिला का आरोप है कि वह पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज कराने गयी तो थानाध्यक्ष ने उससे गंदी डिमांड की और अंधेरे में चलने को कहा.एसपी ने मामले संज्ञान में आने के बाद एसआइ सह थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल को सस्पेंड कर दिया है. एसपी संजय कुमार ने कहा है कि मामले में कार्रवाई की जायेगी.
चौसा की पीड़िता एक मीडियाकर्मी को अपने व थानेदार धनेश्वर मंडल के बीच हुई दो दर्जन से अधिक बार हुई बातचीत का मोबाइल कॉल रिकॉर्ड उपलब्ध कराया है. मिहाल ने उदाकिशुनगंज कोर्ट के नोटरी पब्लिक से एफीडेविट बनवाकर दावा किया है कि कॉल रिकॉर्ड से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है. अगर ऐसा कुछ होता है तो इसका जिम्मेवार खुद होगी.महिला का कहना है कि पति पर कानूनी कार्रवाई कराने के लिए अभी तक वह थानेदार की गंदी बातें सुनती रही.थानेदार ने उसका काम अबतक नहीं किया. कॉल रिकार्ड में इतनी गंदी-गंदी बातें है, जिसे सुनना भी असहज लग रहा है. उल्लेखनीय है कि महिला ने एक युवक से इंटरकास्ट मैरिज की थी. युवक शादी के दो साल बाद ही महिला को छोड़कर भाग गया. महिला अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए अप्लीकेशन लेकर चौंसा थानेदार के पास गयी थी. आरोप है कि थानेदार उक्त महिला को कभी अंधेरे में चार बजे सुबह तो कभी शाम को थाना पर बुलाते थे. थानेदार ने उसे कुछ दिनों के लिए अपने कमरे में भी रहने का ऑफर दिया था. महिला जब मजाक में कहती है कि ऐसा करने से थाने में बवाल हो जायेगा, तो थानेदार कहते हैं कुछ नहीं होगा. महिला अभी अंडरग्राउंड हो गयी है. पुलिस स्टेशन का एक चौकीदार व एक लोकल लीडर भी महिला को खोज रहे है.महिला के एक जान-पहचान के व्यक्ति पर भी मामले को मैनेज करने के लिए दबाव डाला जा रहा है.
इधर थानेदार धनेश्वर मंडल ने कहा कि ये महिला फ्रॉड है. पहले के थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के समय में ही इसने आवेदन दिया था. मेरे आने का बाद भी वह महिला थाना आती थी. मैंने उससे आवेदन देने को कहा, लेकिन उसने नहीं दिया. बताया जाता है कि दो माह पहले ही सब इंस्पेक्टर धनेश्वर मंडल को चौसा का थानेदार बनाया गया है. थानेदार की गंदी हरकत ने जिला पुलिस हमकमा को दागदार बना दिया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ले चौसा थाने के एएसआइ गोपीन्द्र सिंह पर भी टाइम पास करने के लिए कंपलेनेंट से लड़की मांगी थी. ऑडियो वायरल होने के हंगामा मच गया था. एएसआइ को सस्पेंड कर दिया गया था.