नई दिल्ली: एयरफोर्स ने विंग कमांडर Abhinandan के लिए 'वीर चक्र' की सिफारिश की, कश्मीर से किया गया ट्रांसफर

नई दिल्ली: एयरफोर्स ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने की वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को 'वीर चक्र' देने की सिफारिश की है. इंडियन एयरफोर्स ने सुरक्षा कारणों के चलते विंग कमांडर अभिनंदन का कश्मीर से ट्रांसफर कर दिया है. अभिनंदन श्रीनगर स्थित एयरबेस पर तैनात थे. विंग कमांडर को पश्चिमी सेक्टर के किसी महत्वपूर्ण बेस पर ही तैनात किया जायेगा. अभिनंदन को वीर चक्र देने की सिफारिश के अलावा एयरफोर्स ने पाक के बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने वाले मिराज 2000 लड़ाकू विमानों के 12 पायलटों के लिए भी वायुसेना मेडल का फैसला लिया है. उल्लेखनीय है कि इंडियन एयरफोर्स ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. एयरफोर्स की इस कार्रवाई के 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना का कई एफ-16 लड़ाकू विमानो इंडियन एयर एरिया में घुस आये थे. इंडियन विमानों ने पीछा करते हुए एक पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था. इंडियन एयरफोर्स का भी एक मिग बाइसन जेट गुलाम कश्मीर में क्रैश हो गया था. विंग कमांडर अभिनंदन ही इस विमान को उड़ा रहे थे. अभिनंदन ने अपना विमान क्रैश होने से पहले ही क पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था.इसके बाद पाक आर्मी ने अभिनंदन को पकड़ लिया था. तमाम कोशिशों के बावजूद अभिनंदन ने दुशमनों को कुछ नहीं बताया था. इंटरनेशनल प्रेशर के बाद पाक ने दो दिन बाद अभिनंदन को छोड़ दिया था. अभिनंदन के स्वदेश लौटने पर देश भर में खुशियां मनायी गयी थी.नई दिल्ली: एयरफोर्स ने विंग कमांडर Abhinandan के लिए 'वीर चक्र' की सिफारिश की, कश्मीर से किया गया ट्रांसफर