Advertisement
  • अगर मेरी मर्डर होती है तो सीएम हेमंत सोरेन,जलेश्वर महतो होंगे जिम्मेवार

धनबाद। बाघमारा के बीजेपी एमएलए ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया है कि झारखंड गवर्नमेंट साजिश रच रही है। कभी भी उनकी मर्डर हो सकती है। उन्होंने कहा है कि अगर मेरी मर्डर होती है तो झारखंड गवर्नमेंट, सीएम हेमंत सोरेन व एक्स एमएलए जलेश्वर महतो जिम्मेवार होंगे। यह बातें ढुल्लू महतो ने शनिवार की शाम कतरास बीजेपी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेस में कही।

ADVERTISEMENT


उन्होंने कहा कि मर्डर करने की साजिश के तहत मेरी सिक्युरिटी घटा दी गई है। मापदंड के अनुसार बीजेपी गवर्नमेंट ने उन्हें नौ पुलिस गार्ड मुहैया कराया था। हेमंत गवर्नमेंट ने उसे घटाकर तीन कर दिया गया है। उन्हो‍ने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनने के बाद बाघमारा क्षेत्र को अशांत किया जा रहा है। बाघमारा क्षेत्र में 37 बार गोली व बमबारी की घटना हुई, लेकिन एक भी मामले का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर पाई। सरकार ने एक भी लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। 

ढुल्लू ने कहा कि बीजेपी कार्यकाल में बाघमारा में आतंक राज का प्रलाप करनेवाले अभी झामुमो व कांग्रेस के नेताओं पर चुप्पी साधे हैं। इतनी बार गोली बम चलने के बाद भी जलेश्वर का बयान नहीं आया कि दोषी को कड़ी सजा मिले। सरकार व प्रशासन सभी मामलों की जांच करा ले। गोली-बम चलाने वालों में उन्हीं लोगों का नाम आ रहा है जो झामुमो या कांग्रेस का झंडा ढो रहे हैं। यहां तक कि मर्डर करने वाले की बाइक जेएमएम के छुटभैया नेता के यहां से बरामद हुआ।

रोहतास: डेहरी ऑनसोन के हुक्कान बार में दो गुटों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
ढुल्लू ने कहा कि गोली व बम से ढुलू महतो या बाघमारा की जनता डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जलेश्वर समझते हैं कि पहलवान बन गये, लेकिन यह उनके दिमाग की भूल है। आनेवाले समय में जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। लालटेन बुझते समय भभकता है। जलेश्वर महतो पर भी प्रहार करते हुए ढुल्लू ने कहा कि जिनका इतिहास आपराधिक चरित्र का रहा है, आज सत्ता में होने के कारण लोकल प्रशासन उनके इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो स्थिति बाघमारा में बनी हुई है उसके लिए सत्ता पक्ष के नेता ही जिम्मेदार हैं।
 मौके पर बच्चू राय, राकेश सिंह, महेश पासवान, शेखर सिंह, बलवीर सिंह, कंचन चौरसिया, बमबम शर्मा, मुकेश झा, बबलू बनर्जी, धर्मेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।