नई दिल्ली। बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू हो रही तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल और तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की सलेक्शन कमेटी ने टी20 सीरीज के लिए टीम के कैप्टन के रूप में हार्दिक पांड्या को चुना है। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच तीन जनवरी 2023 को खेला जायेगा।
और भी पढ़ें
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद में मनी सरदार पटेल की 151वीं जयंती, ढुलू महतो-संजीव सिंह ने किया नमन
- सारंडा ऑपरेशन के नायकों को केंद्र का सम्मान, झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों को पदक
- गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म, कांस्टेबल गिरफ्तार; थानेदार समेत 4 सस्पेंड
#TeamIndia squad for three-match ODI series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/XlilZYQWX2
— BCCI (@BCCI) December 27, 2022
वनडे टीम में कैप्टन रोहित शर्मा की वापसी हुई है। हार्दिक पांड्या को उप कप्तान बनाया गया है। वहीं, टी20 के लिए हार्दिक पांड्या को कैप्टन जबकि, सूर्यकुमार को उप कप्तान बनाया गया है। वनडे टीम में मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। वह भी बांग्लादेश दौरे से पहले चोटिल हो गये थे।
शिखर धवन और पंत टीम से हुए बाहर
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया से शिखर धवन और रिषभ पंत की छुट्टी कर दी गई। वनडे और टी20 सीरीज के लिए इन दोनों ही प्लेयर्स का सलेक्शन नहीं किया है। शिखर की जगह शुभमन गिल को टीम में मौका दिया गया है। ईशान किशन को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। टी20 टीम में संजू सैमसन को मौका मिला है।
#TeamIndia squad for three-match T20I series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/iXNqsMkL0Q
— BCCI (@BCCI) December 27, 2022
इंडिया और श्रीलंका के खिलाफ T2OI मैच शेड्यूल
पहला टी20I- 3 जनवरी 2023 को मुंबई में खेला जायेगा।
दूसरा टी20I- 5 जनवरी 2023 को पुणे में खेला जायेगा।
तीसरा टी20I- 7 जनवरी 2023 को राजकोट में खेला जायेगा।
ODI मैच का शेड्यूल
पहला वनडे मैच- 10 जनवरी 2023 को गुवाहाटी में खेला जायेगा।
दूसरा वनडे मैच- 12 जनवरी 2023 को कोलकाता में खेला जायेगा।
तीसरा वनडे मैच- 15 जनवरी 2023 को तिरुवंतपुरम में खेला जायेगा।
श्रीलंका के खिलाफ T20I के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पांड्या (कैप्टन, ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
श्रीलंका के खिलाफ ODI के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।