नई दिल्ली: केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत कई स्टेट में बारिश और बाढ़ से तबाही, अब तक 101 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में बारिश व बाढ़ की तबाही जारी है. बाढ़ व बारिस से पिछले 72 घंटों में पांच राज्यों में 101 लोगों की मौत हो चुकी है. केरल में इस मॉनसून के दौरान 42लोगों की मौत हुई है.वायनाड और मलप्पुरम में भूस्खलन के चलते 40 लोग अभी भी फंसे हैं. खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित हो रहा . रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है.वायनाड में बाढ़ में फंसे नवजात शिशु को बचाया गया.कर्नाटक में बाढ़ में अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. तमिलनाडु में भी बारिश के चलते 5 की मौत हो चुकी है. सेना, नेवी और एयरफोर्स के जवान राहत कार्य में जुटे हैं. बाढ़ प्रभावित चार राज्यों के 16 जिलों में 123 रेस्क्यू टीमें फंसे हुए लोगों को मदद पहुंचा रही हैं.बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है. IMD ने बताया कि पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में मूसलधार बारिश होने से हालात और खराब हुए हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में इन सभी राज्यों के साथ गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियां नर्मदा, ताप्ती, बेतवा उफान पर है.भोपाल का बड़ा तालाब लबालब है. बरगी, सतपुड़ा, यशवंतसागर, कुंडलिया आदि प्रमुख बांधों के गेट खोले गये हैं.राज्य में अब तक 32 लोगों की मौत हुई है.हजारों एकड़ फसल खराब हुए हैं.छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में लगातार हुई भारी बारिश ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. कई गांव टापू में तब्दील हो गये हैं. सुकमा में  50 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. सैकड़ों कड़ों लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है. सकुमा में  सांई मंदिर और पावरास के पास लोगों को बचाने के लिए सड़कों पर नाव चल रही है. ओलेर पंचायत के ध्रुरमापारा, कवासीरास में कुर्मीरास, गंजेनार से भी लोगों को निकाला गया. सीआरपीएफ बटालियन का हेडक्वॉर्टर भी बाढ़ और पानी की चपेट में है. कर्नाटक के बगलकोट, रायचूर, बेलगाम और कलबुर्गी जिलों में 33 राहत टीमें और इंजिनियरों के 31 टास्क फोर्स बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुटे हैं. केरल में 24 राहत टीमों के साथ 8 इंजिनियर टास्क फोर्स को अलेप्पी, एर्नाकुलम, पथानमथिट्टा, इदुक्की, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर और कोझिकोड में राहत और बचाव के काम में लगाया गया है. केरल में अभी भी 20 से 40 सेमी की रफ्तार से बारिश हो रही है.बारिश के चलते कोच्चि एयरपोर्ट से रविवार दोपहर तीन बजे तक विमानों का संचालन बंद रहा. मौसम विभाग ने केरल के सात जिलों- एर्नाकुलम, इडुकी, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. 13 एनडीआरएफ टीमें और 180 सेना के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केरल पहुंच चुके हैं. अब तक 64 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में शिफ्ट किए जा चुके हैं. कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि अब तक 24 की मौत हो चुकी है. बाढ़ के कारण 1024 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं. 20 एनडीआरएफ टीमें, 10 आर्मी टीमें, 5 नेवी टीमें और 2 एसडीआरएफ टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात हैं.येदियुरप्पा ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया है.तटीय कर्नाटक और मलनाड के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसमें कोडगू, दक्षिण कन्नड़ और उड्डुपी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कर्नाटक में अगले 48 घंटों में अधिक बारिश की संभावना है. [caption id="attachment_36820" align="alignnone" width="300"] केंंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का दौरा.[/caption] वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण उत्तर कर्नाटक के बाढञ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.दौरे उत्तरी कर्नाटक में भी भारी बारिश का कहर जारी है. यहां 1.3 लाख से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है.महाराष्ट्र में शुक्रवार को दो मौतें दर्ज की गईं. पुणे डिविजन में मौत का आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया है. महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे काफी भारी हैं क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार केरल और कर्नाटक की तरह ही महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. मुंबई को कोल्हापुर के रास्ते बेंगलुरु से जोड़ने वाला नैशनल हाइवे चार लगातार चौथे दिन बंद रहा. इससे खेड़ शिवापुर, सतारा और कराड जाने वाले करीब 30 हजार भारी वाहन बीच रास्ते में फंसे रहे. तमिलनाडु के कई जिलों में भी बारिश का प्रकोप जारी है. यहां बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित नीलगिरि जिले में राहत कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना से मदद मांगी है. जिले में बारिश और बाढ़ के चलते 6 राहत टीमें तैनात की गई हैं. जिले में वर्षा जनित हादसों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. थेनी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी में भारी बारिश हूं. गुजरात में गिरी तीन मंजिला इमारत गुजरात के खेड़ा जिले में शुक्रवार देर रात भारी बारिश की वजह से तीन मंजिला इमारत गिर गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मलबे में फंसे 9 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एनडीआरएफ समेत सेना के तीनों अंगों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है. केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों के हालात पर नजर रखे हुए है. पीड़ित राज्यों को केंद्र ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को एक हाई लेवल मीटिंग में इन राज्यों में बाढ़ से पैदा हुए हालात की समीक्षा की. बाढ़ प्रभावित केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए नेशनल डिसास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 83 और टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए भेजा गया है. एक टीम में 45 सदस्य होते हैं. इसके अलावा बाढ़ प्रभावित राज्यों में सेना, नौसेना, वायु सेना और कोस्ट गार्ड की 173 टीमें पहले से ही तैनात की गई हैं.