Advertisement
धनबाद। पवित्र गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को  धनबाद के एमपी ढुलू महतो ने श्री श्री रामराज मंदिर, चिटाही धाम पहुंचकर प्रमुख पुजारी एवं अपने आराध्य गुरुदेव के चरणों में शीश नवाकर शिष्य धर्म का निर्वहन किया।आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad SSP Crime Meeting : केस डिस्पोजल में जिला पुलिस का रिकॉर्ड,जून महीने में 1167 लंबित कांडो का डिस्पोजल 

ADVERTISEMENT
मौके पर एमपी ढुलू ने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। गुरु ही वह प्रेरणा स्रोत हैं जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। गुरुदेव ने हमें सही दिशा दिखाई, संस्कार दिए, आत्मविश्वास जगाया और जीवन को सफल बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। एमपी ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव और नई पीढ़ी को मजबूत संस्कार देने के लिए हमें अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। उनके बताए आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आशीर्वाद से नई ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सबके सुख, शांति और उन्नति की कामना की।
गुरु पूर्णिमा पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत एमपी, एममएलए व पार्टी नेताओं को मंदिरों में जाकर मंदिर के पुजारी को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना था। सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। निर्देशित कार्यक्रम के ततह पार्टी नेताओं ने मंदिरों में जाकर पुजारी को सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।