नई दिल्ली। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के लिए कैंडिडेट्स के नामों का एलान कर दी है। पार्टी ने सुधांशु त्रिवेदी व आरपीएन सिंह को भी उत्तर प्रदेश से बीजेपी कैंडिडेट बनाया है। हरियाणा बीजेपी एक्स चीफ सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का कैंडिडेट घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: मिसाल बना धनबाद... नये SSP ने लिया ऐसा डिसीजन कि लोगों को आ गई पुराने दौर की याद
BJP announces its candidates from Bihar, Chhattisgarh, Haryana, Karnataka, Uttar Pradesh, Uttarakhand and West Bengal for the forthcoming Rajya Sabha elections.
Sudhanshu Trivedi, RPN Singh from Uttar Pradesh.
Former Haryana BJP chief Subhash Barala announced as the party's… pic.twitter.com/jIuoBoQOys— ANI (@ANI) February 11, 2024और भी पढ़ें
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
बीजेपी राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। बिहार से डॉ. धर्मशीला गुप्ता और डॉ. भीम सिंह को कैंडिडेट्स बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम फाइनल किया गया। कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, हरियाणा से सुभाष बराला को कैंडिडेट बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधाना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन बीजेपी के कैंडिडेट होंगे। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को मैदान में उतारा गया है।
चुनाव आयोग ने 56 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को करवाने का ऐलान किया है। आठ फरवरी को अधिसूचना जारी होनेके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 15 फरवरी नामांकन दाखिल करनेकी आखिरी तारीख है, जबकि 20 फरवरी उम्मीदवारी वापस लेनेकी आखिरी तारीख है। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा, वहीं मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे से होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि 50 सदस्य दो अप्रैल व छह सदस्य तीन अप्रैल को को रिटायर होंगे।