Advertisement
  • वर्किंग डेज पर लगातार घट रही प्रभास-कृति की माइथोलॉजिकल फिल्म की कमाई 
  • दुनियाभर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा

नई दिल्ली। विवादों के बीच दुनियाभर में आदिपुरुष की छप्परफाड़ कमाई हो रही है। वर्ल्डवाइड प्रभास कृति की फिल्म ने छह दिनों में चार सौ करोड़ की आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, फिल्म के विवादों का असर इंडिया में साफ तौर पर देखने को मिला, लेकिन वर्ल्डवाइड अब भी ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। छह दिनों में ही 'आदिपुरुष' ने दुनियाभर में काफी अच्छी कमाई कर ली है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: मैथन, तिसरा व बलियापुर समेत छह थाना प्रभारी हटाये गये, नये सब इंस्पेक्टर्स को मिला मौका

आदिपुरुष के खिलाफ बढ़ते हुए विवाद को देखकर मेकर्स ने फिल्म में हनुमान जी के डायलॉग्स में बदलाव किये हैं, लेकिन इसके बाद भी कई चीजें हैं, जिसे लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म की कमाई में वर्किंग डेज पर गिरावट देखने को मिली, लेकिन दुनियाभर में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी 'आदिपुरुष' ने दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर गुरुवार यानी किलेवल स्तर पर ये फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द ही अपना बजट निकाल सकती है।

ओवरसीज इन देशों में रिलीज हुई 'आदिपुरुष'
आदिपुरुष इंडिया के अलावा न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया, यूएस सहित कई अलग-अलग देशों में मेकर्स ने रिलीज की। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने कन्नड़ के रॉकिंग स्टार यश का रिकॉर्ड की केजीएफ का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले ही दिन 140 करोड़ की टोटल कमाई की थी। दूसरे दिन ओवरसीज ओम राउत की फिल्म ने 240 करोड़, तीसरे दिन 340 करोड़, चौथे दिन 375 करोड़ और पांचवें दिन 395 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म छठे दिन भी दुनियाभर में अपनी सफलता का डंका बजाने में सफल रही। आदिपुरुष के पास अब भी ये वीकेंड कमाई के लिए बाकी है, देखना है कि रविवार तक फिल्म दुनियाभर में अपना मैजिक चलाने में सफल होती है या नहीं।