- डीएम व एसपी बनी छात्राओं ने सुनी लोगों की समस्या
- डीएम की अनोखी पहल की देशभर में हो रही है सराहना
पटना। सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने नगरपालिका मिडिल स्कूल की दो छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें एक दिन के अपनी और एसपी की कुर्सी सौंपी। डीएम ने छात्राओं को न केवल कुर्सी सौंपी वरन उन्हें लोगों की समस्याओं को सुनने को भी कहा। एक ओर खुद पीएम नरेंद्र मोदी'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम चलाए हुए हैं। सीतामढ़ी की डीएम उन बेटियों को अपने हिसाब से आसमान छूने का जज्बा भरने का कोई मौका नहीं छोड़तीं है।
एक दिन की डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
सातवीं क्लास की छात्रा सुंदरम समाहरणालय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत एक कार्यक्रम में भाग लेने आई थी। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा के साथ सुंदरम समेत अन्य स्कूली बच्चे कलेक्ट्रेट घूम रहे थे। डीएम ने स्कूली स्टूडेंटों में से एक सातवी क्लास की सुंदरम को कुछ घंटे के लिए अपना प्रभार देकर कुर्सी पर बिठा दिया। डीएम की कुर्सी पर बैठकर सुंदरम ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सुंदरम ने एक मामले में तत्काल कार्रवाई का आदेश देकर अपनी सूझबूझ का परिचय भी दिया। बगल में खड़ीं डीएम सुंदरम की बुद्धिमता व प्रशासनिक क्षमता को देखकर खुद भी अचंभित थीं। डीएम मुस्कुराती दिखीं।
एक दिन की डीएम साहिबा ने क्या कहा
[caption id="attachment_46099" align="alignnone" width="300"]

जब सातवीं की छात्रा बनी डीएम।[/caption]
नगर पालिका मीडिल स्कूल की सांतवी क्लास की छात्रा सुंदरम को मंगलवार को समाहरणालय में डीएम की कुर्सी पर बैठी। सुप्पी ब्लॉकसे एक बुजुर्ग सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर लेने की कंपलेन लेकर पहुंचे। सुंदरम ने बुजुर्ग की बातें सुनकर तत्काल संबंधित बीडीओ को फोन मिलाया और अविलंब अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। सुंदरम ने सात निश्चय योजना के तहत उस भूमि पर सड़क निर्माण कराकर सूचित करने का भी निर्देश दिया।
डीएम स्कूली छात्राओं को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। सातवीं कक्षा की प्रभा नामक छात्रा को एक दिन का एसपी भी बना दिया। प्रभा को एसपी की कुर्सी पर बैठाया गया। एसपी बनते ही प्रभा ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यालय कक्ष में ही शिकायत लेकर कई फरियादी पहुंचे। नई एसपी ने थानाध्यक्ष को फोन लगाया और उन्हें ठीक तरीके से काम करने की नसीहत तक दे डाली।
एक दिन की एसपी ने क्या कहा
[caption id="attachment_46100" align="alignnone" width="300"]

थानाध्यक्ष को दी सस्पेंड करने की चेतावनी।[/caption]
एक दिन के एसपी बनी प्रभा ने थानाध्यक्ष को घूस लिए जाने पर सस्पेंड करने की भी चेतावनी दे दी। नई एसपी साहिबा की बात सुन थानाध्यक्ष परेशान थे। एक दिन की एसपी प्रभा के सामने रीगा ब्लॉक की एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना की कंपलेन की। महिला ने बताया कि मेरा पति दूसरी शादी करना चाहते हैं। मै दो बच्चों की मां हूं। बच्चों के सामने मुझे मारते-पीटते हैं। हुजूर, मैं कहां जाऊं। यह सुन प्रभा ने रीगा थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि आप इसके मामले का शीघ्र निपटारा करें। आरोपी की गिरफ्तारी करें। आपके संबंध में तीस हजार रुपये घुस लेने की शिकायत मेरे पास आई है। आप पर भी कार्रवाई होगी।
जल-जीवन-हरियाली के तहत समाहरणालय के विमर्श कक्ष में मीट योर कलेक्टर-एसपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके तहत विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा की पहल ने नायक फिल्म के एक दिन के सीएम की याद ताजा कर दी।