Dhanbad: फहीम खान के भाई शानू पर फायरिंग के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, चार गिरफ्तार
धनबाद के वासेपुर गोलीकांड के दो दिन बाद ईस्ट बसुरिया में पुलिस एनकाउंटर। चंदन ठाकुर घायल, प्रिंस, जोधन ठाकुर व आमिर समेत चार गिरफ्तार। हथियार बरामद।
HighLights:
- वासेपुर गोलीकांड के दो दिन बाद धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़
- पुलिस कार्रवाई में गोली लगने से चंदन ठाकुर घायल
- जोधन ठाकुर और आमिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया, हथियार और कारतूस बरामद
धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड के महज दो दिन बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल अपराधियों को मुठभेड़ में दबोच लिया। ईस्ट बसुरिया ओपी एरिया में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शूटर घायल हो गए, जबकि मौके से भाग रहे तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गये क्रिमिनलों का प्रिंस खान गैंग से संबंध नहीं !
एनकाउंटर में घायल अपराधियों की पहचान चंदन ठाकुर रूप में हुई है। चंदन के पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने प्रिंस, जोधान ठाकुर और आमिर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गये अपराधियों का गैंगस्टर प्रिंस खान से किसी तरह के संबंध होने की कोई सबूत नहीं मिले हैं। भूली मोड़ में ऑटो स्टैंड के एजेंट पर मोचू पर फायरिंग करने के दौरान शानू खान समेत तीन लोगों को गोली लग गयी थी।
ईस्ट बसुरिया ओपी एरिया में एनकाउंचर की सूचना मिलते ही धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी व रुरल एसपी समेत अन्य पुलिस अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी प्रभात कुमार ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वासेपुर में फायरिंग हुई थी। एनकाउंटर में घायल अपराधी फायरिंग की घटना में शामिल थे।
वासेपुर गोलीकांड के बाद ईस्ट बसुरिया में छिपे थे अपराधी
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले वासेपुर में फहीम खान के भाई शानू खान समेत तीन लोगों पर गोलीबारी की गई थी। घटना में चंदन ठाकुर ने कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ईस्ट बसुरिया ओपी एरिया के स्पेशल धौड़ा में छिपे हुए थे। धनबाद पुलिस को अपराधियों के वहां छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, टीम ने जब अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की गाड़ी में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान चंदन ठाकुर को पैर में गोली लगी, जबकि मौके से भागने की कोशिश कर रहे प्रिंस, जोधन ठाकुर और आमिर को पुलिस ने पकड़ लिया।
चंदन ठाकुर के साथ शानू के करीबी मोचू ने की थी मारपीट
पुलिस के अनुसार, वासेपुर में हुई फायरिंग की घटना में भूली आजाद नगर निवासी चंदन ठाकुर की अहम भूमिका थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान चंदन ने कई राउंड फायरिंग की थी। जांच में यह भी बात सामने आई है कि चंदन ठाकुर फायरिंग कर रहा था, जबकि प्रिंस बाइक चला रहा था। वहीं पुलिस की जांच में आमिर व जोधन की भूमिका रेकी करने वाले के तौर पर सामने आने की बात कही जा रही है।
पुलिस सोर्सेज का कहना है कि चंदन ठाकुर ऑटो सीख रहा था। भूली मोड़ ऑटो स्टैंड में एजेंट (शानू खान का करीबी) मोचू ने चंदन की पिटाई कर दी। इससे नाराज चंदन ने मोचू से बदला लेने की प्रिंस,आमिर व जोधन के सात प्लानिंग किया। भूली मोड़ के समीप बाईक से मोचू को निशाना बनाकर फायरिंग करने लगा लेकिन गोली शानू खान व एक महिला समेत तीन लोगों को लग गयी। हालांकि फहीम के बेटे इकबाल व जख्मी सानू ने प्रिंस खान पर शूटरों द्वारा हमला कराने का आरोप लगाया था। मामले में प्रिंस खान, उसके पिता व भाई के खिलाफ एफआिआर दर्ज करायी गयी थी। लेकिन चंदन ठाकुर के पकड़े जाने के बाद अब सच्चाई सामने आ गया है।
दो दिन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वासेपुर गोलीकांड के बाद धनबाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को ईस्ट बसुरिया में आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल करने के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर फायरिंग की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।
हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों की संख्या और अन्य सामान को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घायल दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनकी स्थिति और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
वासेपुर गोलीकांड के बाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। घटना के महज दो दिन के भीतर पुलिस ने कथित शूटरों तक पहुंचकर दो को मुठभेड़ में घायल किया और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया।अब पुलिस की जांच का फोकस गोलीकांड के पीछे की पूरी साजिश, हथियार उपलब्ध कराने वाले लोगों और आरोपियों के नेटवर्क तक पहुंचने पर है।
News Desk 



