डॉ समीर कुमार ने नहीं छोड़ा है धनबाद, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गये हैं बाहर, क्रिमिनल जल्द होंगे अरेस्ट : SSP

SSP संजीव कुमार ने कहा है कि जिले के प्रसिद्ध सर्जन डॉ समीर कुमार ने धनबाद नहीं छोड़ा है। बल्कि वे अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने शहर से बाहर गये हुए हैं। एसएसपी की ओर  से  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि डॉ समीर कुमार अपने परिजन सहित धनबाद छोड़ चुके हैं, यह पूरी तरह से मिथ्या है।

डॉ समीर कुमार ने नहीं छोड़ा है धनबाद, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गये हैं बाहर, क्रिमिनल जल्द होंगे अरेस्ट : SSP

Advertisement

धनबाद। SSP संजीव कुमार ने कहा है कि जिले के प्रसिद्ध सर्जन डॉ समीर कुमार ने धनबाद नहीं छोड़ा है। बल्कि वे अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने शहर से बाहर गये हुए हैं। एसएसपी की ओर  से  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि डॉ समीर कुमार अपने परिजन सहित धनबाद छोड़ चुके हैं, यह पूरी तरह से मिथ्या है।

डॉ समीर कुमार को फिर मिली फोन पर धमकी, पुलिस ने एक युवक को उठाया, डीजीपी ने रिपोर्ट मांगी, रेस हुई पुलिस

धनबाद के सीनीयर पुलिस अफसरों के द्वारा डॉ समीर कुमार से उनके निजी मोबाइल पर बातचीत की। बातचीत के क्रम में डॉक्टरके द्वारा बताया गया कि उन्होंने धनबाद नहीं छोड़ा है। एसएसपी ने कहा कि एक एसआइटी का गठन कर सभी पहलुओं की सुक्ष्मतापूर्वक छानबीन की जा रही है। वहीं आइएमए ने भी इस बात की पुष्टि की है कि डॉ समीर ने धनबाद नहीं छोड़ा है।
कार्रवाई नहीं हुई तो लेंगे फैसला : डॉ समीर
धनबाद छोड़ने की बात का खुद डॉ समीर कुमार ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वे एक कार्यक्रम में शरीक होने बाहर आये हुए हैं। रंगदारी के लिए धमकी मामले में उन्होने कहा कि अभी तक तो धनबाद नहीं छोड़ा है लेकिन अगर पुलिस प्रशासन जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो मजबूरन धनबाद छोड़ने का फैसला लेना होगा।