- फोन करनेवाले ने खुद को बताया अमन सिंह
ॉडीजीपी ने बोकारो आइजी व धनबाद एसएसपी से कहा- कार्रवाई करें
धनबाद। कोयला रजाधानी धनबाद के प्रसिद्ध सर्जन डॉ समीर कुमार को बुधवार को फिर फोन कर धमकी दी गयी है। इस बार डॉक्टर को फोन करनेवाले ने खुद को शूटर अमन सिंह बताया। फोन करने वालेने कहा कि मीडिया में बयान देने और मैनेज करने से कुछ नहीं होगा। तुम्हे किसी हाल में रंगदारी देनी होगी। हालांकि इस बारे में ऑफिसियल पुष्टि नहीं की गयी है।
1932 का खतियान झारखंड के लिए सही नहीं, कुर्सी खिसकती देख बौखला गई हैै हेमंत सरकार: रेणु देवी
जानकार सोर्सेज का कहनै है कि फिर फोन रंगदारी मांगे जाने के बाद डॉ समीर ने धनबाद के कुछ डॉक्टरों को फोन कर जानकारी दी है। सीनीयर पुलिस अफसरों को भी इसकी सूचना दी गयी है। जिस नंबर से फोन किया गया था, वह नंबर भी अफसरों को उपलब्ध करा दिया गया है। बताया गया कि आज जब डॉ समीर को अमन सिंह के नाम पर फोन किया गया, तो उन्होंने भी उससे कहा : अभी तुम्हारे शहर सुल्तानपूर (यूपी) में अपने ननिहाल आया हूं। तुमको जो करना है, कर लो।
धनबाद आतंक का सेंटर बना
आइएमएम ने कहा कि धनबाद आतंक का सेंटर बन गया है। अब आइएमए की अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। डॉक्टर धमकी मामले में झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने भी गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने बोकारो आइजी तथा धनबाद के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है। डीजीपी ने मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा है। डीजीपी के आदेश के बाद धनबाद रेस हो गयी है। पुलिस ने संदेह के आधार पर ऐना इस्लामपुर से शाहबाज नामक युवक को उठाया है।
डॉ समीर रंगदारी मामले में धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ताबड़तोड़ रेड कर रही है। टीम ने भगतडीह के ऐना इस्लामपुर बस्ती में छापामारी कर शाहबाज नामक युवक को कस्टडी में लिया है। युवक के अमन सिंह गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है। शाहबाज का बड़ा भाई सद्दाम अंसारी अमन सिंह गिरोह से जुड़े कई वारदातों में संलिप्त पाया गया है। वह कई माह से धनबाद जेल में है। शाहबाज से पुलिस अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है।
आइएमए ने कहा है कि डॉक्टर को शहर छोड़ना पड़े, इससे बुरा क्याहो सकता है। आइएमए ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि धनबाद अब आतंक का केंद्र बन गया है। जनता की सेवा करनेवाले डॉक्टरों को धमकी मिल रही है। इससे असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गयी है। पुलिस प्रशासन से मिल कर मामले की जानकारी दी गयी थी. इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है।
आइएमए के आंदोलन को जिला चैंबर ने दिया समर्थन
और भी पढ़ें
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
- झारखंड में 7 IAS अफसरों का तबादला, सातों को मिली नई जिम्मेदारी
- IND vs KOR: कोरिया को 8-1 से रौंद भारत हॉकी टीम फाइनल में, जापान से होगी भिड़ंत
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
आइएमए ने स्टेट लेवल पर मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। आइएमए के आंदोलन को अब फेडरेशन आॅफ जिला चैंबर आॅफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है। जिला चैंबर के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि लगातार व्यापारियों समेत डॉक्टरों को रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं और अब तक पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर सकी है। ऐसे में अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है।उन्होंने कहा कि नौ मई से पहले बैठक कर जिला चैंबर तय करेगी की आंदोलन को किस प्रकार मजबूती प्रदान की जाए। वहीं आइएमए को समर्थन देने के साथ ही गुरूवार को रणधीर वर्मा चौक पर जिला चैंबर के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। जिले में बढ़ते बिजली-पानी की समस्या और बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर जुटेंगे।