तमिलनाडु: आर्मी ने लोगों को दिया धन्यवाद, गांव को लिया गोद, कहा- ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह आपकी वजह से जिंदा हैं...

दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहे इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए इंडियन आर्मी ने  लोगों को धन्यवाद दिया है। सेना ने कहा कि पीड़ितों के लिए ग्रामीण 'भगवान' की तरह हैं। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उसमें सवार 14 में से 13 लोगों की मौत हो गयी थी। 

तमिलनाडु: आर्मी ने लोगों को दिया धन्यवाद, गांव को लिया गोद, कहा- ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह आपकी वजह से जिंदा हैं...

Advertisement

नई दिल्ली। दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहे इंडियन एयर फोर्स के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए इंडियन आर्मी ने  लोगों को धन्यवाद दिया है। सेना ने कहा कि पीड़ितों के लिए ग्रामीण 'भगवान' की तरह हैं। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उसमें सवार 14 में से 13 लोगों की मौत हो गयी थी। 

फोन का ज्यादा इस्तेमाल है खतरनाक! बच्चे के मानसिक हालत पर पड़ता है बुरा असर, सर्वे रिपोर्ट में चौकाने वाले खुलासे

इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार आर्मी ने कहा, "आप में से कई लोगों ने मदद की। ग्रामीणों की मदद के बिना 14 लोगों को समय पर हॉस्पीटलल नहीं ले जाया जा सकता था। इंडियन एयर फोर्स के एक असर जीवित हैं और बेंगलुरू के एक हॉस्पीटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।अगर वह जीवित हैं तो आप इसकी वजह हैं।"आर्मी  ने कहा, "आप उन 14 लोगों के लिए भगवान की तरह थे। बहुत-बहुत धन्यवाद आपका।"

 गांव में कंबल, राशन सामग्री और सौर आपातकालीन लैंप वितरित

जनरल ऑफिसर कमांडिंग हेडक्वार्टर साउथ इंडिया लेफ्टिनेंट जनरल ए अरुण ने कहा कि जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अपने जीवन के लिए 'लड़ाई' कर रहे थे। उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उसे जीवित पाये जाने में मदद की। उन्होंने कहा कि गांव में सभा और समारोह के लिए शेड बनाया जायेगा। उन्होंने हेडक्वार्टर साउथ भारत द्वारा गांव को गोद लेने की भी घोषणा की। गांव में कंबल, राशन सामग्री और सौर आपातकालीन लैंप वितरित किए।

लेफ्टिनेंट-जनरल ने बचाव में उनकी भूमिका के लिए तमिलनाडु सरकार, सीएमएमके स्टालिन और विभिन्न विभागों के सचिवों को धन्यवाद दिया। बचाव दल के एक सदस्य ने दावा किया है कि तमिलनाडु में ऊटी के पास कुन्नूर में इंडियन एयरफोर्श के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव दल ने जनरल बिपिन रावत और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सहित दो लोगों को जीवित पाया।
सीनीयर फायरमैन एनसी मुरली ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा, “हमने दो लोगों को जिंदा बचाया। एक थे सीडीएस रावत। जैसे ही हमने उसे बाहर निकाला, उसने हिंदी में रक्षा कर्मियों से कम स्वर में बात की और अपना नाम बोला।"  उनके मुताबिक, जनरल रावत के शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। मुरली ने कहा, "उन्हें बेडशीट में लिपटे एम्बुलेंस में ले जाया गया।" उन्होंने कहा कि अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।