धनबाद: डॉ. शैलेंद्र कुमार बने BMKU के डीन ऑफ मेडिसिन

PMCH Dhanbad के प्रिंसिपल डॉ. शैलेंद्र कुमार को BBMKU का नया डीन ऑफ मेडिसिन बनाया गया है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने बुधवार को उन्हें सूचना दी है।

धनबाद: डॉ. शैलेंद्र कुमार बने BMKU के डीन ऑफ मेडिसिन

Advertisement


धनबाद।PMCH Dhanbad के प्रिंसिपल डॉ. शैलेंद्र कुमार को BBMKU का नया डीन ऑफ मेडिसिन बनाया गया है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने बुधवार को उन्हें सूचना दी है।

इससे पहले यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ मेडिसिन पीएमसीएच के डॉ. के विश्वास थे। डॉ. विश्वास पीएमसीएच के प्रिंसिपल व सुपरटेंडेंट रह चुके हैं। फिलहाल वह एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के एचओडी हैं। डॉ. विश्वास के कार्यकाल खत्म होने के बाद डॉ. शैलेंद्र कुमार को डीन ऑफ मेडिसीन बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि पीएमसीएच का पहले विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग के से एफिलेशन था। धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी बनने के बाद पीएमसीएच का एफीलेशन इससे हुआ है।