BJP ने लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट का किया एलान,मांडर से गंगोत्री कुजूर को मिला टिकट

बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दिया है। पार्टी ने घनश्याम लोधी को उत्तर प्रदेश के रामपुर और दिनेश लाल यादव को आजमगढ़ से मैदान में खड़ा किया है। सीएम माणिक साहा को त्रिपुरा, राजेश भाटिया को दिल्ली और गंगोत्री कुजूर को झारखंड के मांडर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

BJP ने लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट का किया एलान,मांडर से गंगोत्री कुजूर को मिला टिकट

Advertisement

नई दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दिया है। पार्टी ने घनश्याम लोधी को उत्तर प्रदेश के रामपुर और दिनेश लाल यादव को आजमगढ़ से मैदान में खड़ा किया है। सीएम माणिक साहा को त्रिपुरा, राजेश भाटिया को दिल्ली और गंगोत्री कुजूर को झारखंड के मांडर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:शादी के आठ साल बाद भी वाइफ से नहीं बने physical relationship, एमपी और एक्ट्रेस का वैवाहिक विवाद पहुंचा कोर्ट

आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को फिर से उतारा गया है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आजमगढ़ से उन्हें टिकट दिया गया था लेकिन तब वो चुनाव हार गये थे। त्रिपुरा के टाउन बोरदोवली से माणिक शाह, अगरतला से अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पाल, जुबराजनगर से मालिता देबनाथ, आंध्र प्रदेश की आत्मकूर से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव, झारखंड की मंदर से गंगोत्री कुजुर तथा दिल्ली की राजिंदर नगर से राजेश भाटिया को भाजपा ने टिकट दिया दिल्ली के राजिंदर नगर से आम आदमी पार्टी पहले ही दुर्गेश पाठक को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। यह सीट राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद से खाली है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव की तारीखों के अनुसार लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया छह जून से शुरू होने वाली है। नौ जून को नामांकन की आखिरी तारीख है। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 13 जून तक ही कोई नामांकन वापिस ले पाएगा। चुनाव आयोग के ऐलान के अनुसार 23 जून को मतदान होगा और परिणाम 26 जून को आयेंगे।