धनबाद में स्कूली वैन एक्सीडेंट, तीन बच्चे जख्मी, बड़ा हादसा टला

Advertisement

धनबाद: धनबाद टाउन के दामोदरपुर बालाजी नगर में शुक्रवार की सुबह शहर के दामोदरपुर स्थित बालाजी नगर में एक स्कूली वैन एक्सीडेंट हो गयी. एक्सीडेंट में वैन में सवार तीन स्कूली बच्चे जख्मी हुए हैं. मौके पर आक्रोशित लोगों वैन के सभी पहियों की हवा निकाल दी. वैन में डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर के बच्चे थे. स्पीड से चल रही वैन सीधे सड़क के किनारे स्थित दीवार से टकरा गयी. वैन में आगे की सीट पर बैठे तीन बच्चों को चोटें आयी हैं. ड्राइवर वौन में बच्चों को छोड़ कर मौके से भाग निकला. एक्सीडेंट होने के बाद वैन में बैठे बच्चे चीखने चिल्लाने लगे. आसपास के लोगों ने बच्चों को वैन से निकाला.बच्चों की आइ कार्ड व डायरी में दर्ज अभिभावक के फोन नंबर से उन्हें घटना की सूचना दी. जख्मी तीनों बच्चों को हॉस्पीटल में एडमिट करवाया गया. करवाया. धनबाद थाना की पुलिस वैन को जब्त कर ली है. धनबाद थानेदार अशोक कुमार सिंह ने स्कूली वैन को सुलहनामा के आधार छोड़ने से इनकार कर दिया है. वैन की एमवीआइ करानो को कहा गया है.